Lok Sabha Election 2024: मोदी के डर से सोनिया राज्यसभा चली गयीं, बोले साक्षी महराज

Lok Sabha Election 2024: साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी के चुनाव ना लड़ने पर तंज कसा। साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनावों में रायबरेली से सोनिया गाँधी के चुनाव ना लड़ने के फैसले को पीएम मोदी का डर बताया।

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-02-26 09:05 GMT

सांसद साक्षी महराज (Newstrack)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इस बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने सोनिया गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी के डर से सोनिया गांधी अपनी परंपरा वाली सीट से चुनाव लड़ने से पहले भाग गयीं। अच्छी बात है कि सोनिया ने समझदारी का परिचय दिया है। उन्हें पता था कि मैं हार जाऊंगी, शायद इसीलिए सोनिया गाँधी चुनाव लड़ने की हिम्मत नही जुटा पायीं हैं। साक्षी महराज ने कहा 2019 के चुनाव में जैसे अमेठी से राहुल गांधी भाग गए थे उसी तरह सोनिया गांधी तो चुनाव पहले ही भाग गयी हैं।

दरअसल, आज सुबह ग़दन खेड़ा बाईपास स्थित संसदीय कार्यालय साक्षी धाम में साक्षी महाराज ने जनता दर्शन कर लोगों की समस्या को सुना, उसके बाद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी के चुनाव ना लड़ने पर तंज कसा। साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनावों में रायबरेली से सोनिया गाँधी के चुनाव ना लड़ने के फैसले को पीएम मोदी का डर बताया। साक्षी महाराज ने कहा है की अच्छी बात है कि सोनिया गांधी ने समझदारी का परिचय दिया है, उन्हें पता था कि मैं हार जाऊंगी।

वहीं, भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए फैसले का स्वागत किया। साक्षी महराज ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार को सभी को धन्यवाद देना चाहिए। यह पारदर्शिता है अगर कहीं कोई गलती हुई है उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होगी। साथ ही दोबारा परीक्षा भी करवायी जाएगी। इसलिए हम योगी जी का हृदय से शुक्रिया अदा करते है। क्योंकि उन्होने युवाओं के हित मेंं बड़ा फैसला लिया है।  

Tags:    

Similar News