Unnao: कांग्रेस को लेकर साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, बोले-जब देश आजाद हुआ तब से..
Unnao: साक्षी महाराज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी को बलात्कारी कह डाला है। साक्षी महाराज ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ तबसे कांग्रेस आजादी के साथ बलात्कार करती रही है।;
साक्षी महाराज कांग्रेस पार्टी को बताया बलात्कारी (न्यूजट्रैक)
Unnao News: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता उन्नाव की लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा के प्रत्याशी साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी को बलात्कारी कह डाला है। साक्षी महाराज ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ तबसे कांग्रेस आजादी के साथ बलात्कार करती रही है। अगर उनकी सरकार बनेगी तो फिर वो हमारे टैक्स का और दूसरा पैसा वसूल कर किसी और को दें देंगे,तो हिंदुस्तान के मतदाता पागल नही हैं, बेवकूफ नही है कि जो कांग्रेस या इंडी गठबंधन को वोट देंगे। वोटर जग गया है और समझदार हो गया है मतदाता, इसीलिए एनडीए को वोट देंगे। इसीलिए मोदी जी ने कहा है कि अबकी बार 400 पार होगा मुझे लगता है इस बार 435-440 तक सीट आ जायेंगी।
बता दें कि आज उन्नाव से लोकसभा प्रत्याशी व सांसद साक्षी महाराज भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन कराने पहुंचे। जहाँ पहले तो सदर विधायक आवास के बाहर 21 बुलडोजरों के बीच साक्षी महाराज का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। जय श्री राम के जयघोष के साथ नामांकन कराने से पहले साक्षी महाराज अपने रथ से जीत की हुंकार भरते हुए समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया। इसके बाद नामांकन करा कर वापस आए सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पार्टी को बलात्कारी कह दिया।
साक्षी ने मीडिया के सवालों पर कोंग्रेस को लेकर कहा जब से देश आजाद हुआ तबसे कांग्रेस आजादी के साथ बलात्कार करती रही है। अगर उनकी सरकार बनेगी तो फिर वो हमारे टैक्स का और दूसरा पैसा वसूल कर किसी और को दें देंगे, तो हिंदुस्तान के मतदाता पागल नही हैं, बेवकूफ नही है कि जो कांग्रेस या इंडी गठबंधन को वोट देंगे। वोटर जग गया है और समझदार हो गया है मतदाता, इसीलिए एनडीए को वोट देंगे। इसीलिए पीएम मोदी ने कहा है कि अबकी बार 400 पार होगा मुझे लगता है इस बार 435-440 तक सीट आ जायेंगी।