Unnao News: कच्ची दीवार ढह जाने से दफन हुईं मां बेटी, हालत गंभीर भेजा गया जिला अस्पताल

Unnao News: गांव में कच्ची दीवार ढह जाने से, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कच्ची दीवारों पर छाये घास, फूस की झोपड़ी में परिवार गुजर बसर करता है।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-09-27 17:15 IST

Unnao News ( Pic-  Newstrack)

Unnao News: उत्तर प्रदेश जिला उन्नाव के विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत कटेहरू गांव में दो दिनों से हो रही लगातार हल्की बारिश के चलते एक कच्ची दीवार गिर गई।कच्ची दीवार ढह जाने से, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कच्ची दीवारों पर छाये घास, फूस की झोपड़ी में परिवार गुजर बसर करता है। हादसे के वक़्त मां, बेटी बंगले में मौजूद थीं। माँ, बेटी के ऊपर अचानक से दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे मां बेटी दोनों दीवार के नीचे दब गईं। हादसे का शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और मलबे से दोनों को बाहर निकाला। आननफानन में दोनों को इलाज के लिए नवाबगंज CHC ले जाया गया। जहां CHC से दोनों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया है।

उन्हें तत्काल नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुई मां सुनीता है जबकि उनकी बेटी सोनू है। दोनों कच्ची दीवार के सहारे एक झोपड़ी में रह रही थीं। सुनीता के पति रामसिंह बेटा सोनू ने बताया कि उनकी झोपड़ी दीवार के सहारे बनाई गई थी, लेकिन बारिश के चलते दीवार कमजोर हो गई और अचानक गिर गई। घायल मां-बेटी को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर है। अस्पताल में भर्ती के बाद उन्हें जरूरी चिकित्सीय देखभाल मिल रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है ताकि दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया है कि रामसिंह के परिवार को आवास की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News