Lok Sabha 2024: उन्नाव में जमकर गरजे CM योगी आदित्यनाथ, बोले-सरकार साथ, चिंता की नहीं है बात

Lok Sabha 2024: विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासनकाल में नौजवानों के हाथों में तमंचा होता था। वहीं भाजपा राज में हर नौजवान को टेबलेट दिया जा रहा है।

Report :  Shaban Malik
Written By :  Shishumanjali kharwar
Update: 2024-05-06 07:55 GMT

उन्नाव में जमकर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha 2024: उन्नाव के भगवंतनगर कस्बा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत में सिद्धपीठ मां चंद्रिका को नमन किया। उन्होंने कहा कि उन्नाव महान साहित्यकारों की धरती है। इस पावन धरा को नमन है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दो चरणों में 191 सीटों पर हुए मतदान के रूझान यह बता रहे है कि एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। दस सालों में पीएम मोदी ने भारत में जो उल्लेखनीय परिवर्तन किये हैं। उसके बाद हर व्यक्ति यहीं चाहता है कि नरेंद्र मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनें। बता दें कि उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साक्षी महाराज ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान मंच पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।

भगवंतनगर कस्बा में आयोजित जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विपक्ष पर जुबानी वार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि साल 2014 से पहले गरीब भूख और चिकित्सा के अभाव में मरता था। रसोई गैस के सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग होती थी। लेकिन 2014 के बाद भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ खड़ी है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासनकाल में नौजवानों के हाथों में तमंचा होता था। वहीं भाजपा राज में हर नौजवान को टेबलेट दिया जा रहा है।

सपा सरकार में नौजवानों के हाथ में तमंचे थे

सीएम ने कहा कि सपा की जब सरकार थी, तब नौजवानों के हाथों में तमंचे दिखते थे। आज हमारी सरकार नौजवान के हाथ में टैबलेट पकड़ा रही है, स्मार्टफोन दे रही है। उन्होंने कहा कि जिसके घर राशन कार्ड नहीं है, उसे 100 परसेंट राशन कार्ड दिया जाएगा, जिस रोजगार नहीं उसे रोजगार दिया जाएगा। कश्मीर में धारा 370 समाप्त करके मोदी जी ने बता दिया कि देश के अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति है। पिछले सरकारें नहीं कर पाती थी, मोदी जी ने जो करके दिखा दिया। अब आतंकवाद समाप्त हुआ है। अगर पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। उसे मालूम है कि लेने के देने न पड़ जाएंगे। उसे मालूम है कि नया भारत है, यह छेड़ता नहीं है। अगर कोई उसे छेड़ता है, तो छोड़ना भी नहीं है।

सपा कांग्रेस कसा इतिहास राम विरोधी

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग न सम्मान दे सकते हैं न सुरक्षा। आतंकवाद से इनका का ऐसा रिश्ता जैसे घर का रिश्ता हो। जो राम का विरोध कर रहा होगा, हम उसके खिलाफ खड़े होंगे। कांग्रेस और सपा का इतिहास यही है राम का विरोध करना। कहते थे राम हुए ही नहीं। अयोध्या में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। आज जब अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए तब उनके स्वर बदल गए हैं। कहते हैं कि राम तो सबके हैं। दोहरा चरित्र इन लोगों का है। उन्होंने कहा कि इन पर कभी विश्वास मत करना। कांग्रेस जो इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा भागीदार है। इनका घोषणा पत्र देखो। कुछ लोग ऐसे हैं जो हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए गौ हत्या करते हैं। कांग्रेस को अपना वोट देकर पाप करेंगे क्या? इस पाप में भागीदार बनेंगे क्या? कांग्रेस मतलब विनाश काले विपरीत बुद्धि। जब व्यक्ति की मृत्यु नजदीक आती है तो कम से कम तब तो वह सुधर जाता है। अंतिम समय में कुछ अच्छा काम कर लें। लेकिन जाते-जाते अपना नर्क भी बिगड़ना चाहती है।

पहले मतदान फिर जलपान करना

उन्नाव में 13 में को इलेक्शन हो रहे होंगे। भीषण गर्मी होगी। उस दौरान हम सब का दायित्व है कि पहले मतदान फिर जलपान। साक्षी महाराज घर-घर न जा पाएं, हमारे विधायक भी घर-घर न जा पाएं। इसलिए आप सभी से अपील है कि इस दौरान आप स्वयं मोदी जी के प्रतिनिधि बनिए। स्वयं साक्षी बन जाइए स्वयं आशुतोष शुक्ला बन जाइए और घर-घर जाइए। मतदाताओं को बोलिये यह विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ने का चुनाव है। आत्मनिर्भर भारत के चुनाव है।

Tags:    

Similar News