Unnao News: साक्षी महाराज बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य कराए अपने आंखों का ऑपरेशन

Unnao News: उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अपने संसदीय कार्यालय में एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने सपा के सांसद सफीकुर्राहमान पर निशाना साधा। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी आंखों के ऑपरेशन कराने की आवश्यकता है।;

Report :  Shaban Malik
Update:2023-12-30 17:45 IST
Sakshi Maharaj said - Swami Prasad Maurya should get his eyes operated SP MP Safiqur Rahman

साक्षी महाराज बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य कराए अपने आंखों का ऑपरेशन सपा के सांसद सफीकुर्राहमान: Photo- Social Media

  • whatsapp icon

Unnao News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अपने संसदीय कार्यालय में एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने सपा के सांसद सफीकुर्राहमान पर निशाना साधा। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी आंखों के ऑपरेशन कराने की आवश्यकता है। सपा सांसद सफीकुर्राहमान के अयोध्या जाने के बयान पर सांसद ने कहा कि कसाई के कोसने से भैंस का बच्चा नहीं मरा करता है अब वो दिन चले गए जो अलिल का फक्ता उड़ाया करते थे। ऐसे सफीकुर्रहमान जैसे लोग किसी और से अल्लाह से दुआ करें या किसी और से दुआ करे।

कांग्रेस, सपा के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

22 तारीख को विश्व में सबसे बड़े भव्य और दिव्य प्रभु श्रीराम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के उद्घाटन का कार्यक्रम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी करेंगे। जो लोग विश्व प्रभु श्री राम का दर्शन करेंगे इस दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। जो लोग अयोध्या जाएंगे वे इसका साक्षी बनेंगे। घर में दिवाली मना रहे होंगे। सफीकुर्राहमान जैसे लोग अल्लाह को कोष रहे होंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू वाले बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि जहां कहीं भी उनके माता-पिता होंगे। अगर भगवान इधर से उधर हो जाए तो नाम सत्य हो जाएगी। लेकिन एक लाइन में यह कहना चाहूंगा सूर्य निकले और लोगों को ना दिखाई दे। कोई दोष नहीं है अगर हिंदुत्व राम भगवान जो कण कण में व्याप्त हैं। वह स्वामी प्रसाद को नहीं दिखाई देता। उन्हें अपने आंखों का ऑपरेशन करने की जरूरत है।

सांसद साक्षी महाराज ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम की स्मृति जीवन है, राम की विस्मृति मृत्यु है। एक शायर ने कहा है परमात्मा तुझे याद है तो तू आबाद है, अगर तू परमात्मा को भूल गया तो बर्बाद है। और परमात्मा को सपा भूली तो बर्बाद हो गई और परमात्मा को कांग्रेस भूली तो बर्बाद हो गई। परमात्मा को भाजपा ने याद किया तो परमात्मा श्रीराम ने अपने ही प्राण प्रतिष्ठा में मोदी जी को अपने ही मंदिर के उद्घाटन का सौभाग्य प्रदान कर दिया। ये तो प्रभु श्री राम की ही कृपा है, उनकी कृपा के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता।

Tags:    

Similar News