Unnao News: मुख्तार अंसारी मौत पर बोलीं अन्नू टंडन, कहा- 'मुख्तार अंसारी एक हिंदुस्तानी थे उनके साथ सब लोग खड़े हैं'

Unnao News: अन्नू टंडन ने कहा "मुख्तार अंसारी के साथ पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे देश को एक साथ जाना होगा, इंसान की फितरत और तौर तरीके उसपर कोई विवाद नहीं है कि 'वह बहुत अच्छे थे या बहुत बुरे थे, उसका यहां पर सवाल नहीं है।"

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-03-29 13:12 GMT

समाजवादी पार्टी अन्नू टंडन ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा- मुख्तार अंसारी एक हिंदुस्तानी थे उनके साथ सब लोग खड़े हैं': Photo- Newstrack

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अन्नू टंडन ने कृष्णा नगर स्थित पार्क व्यू पैलेस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा, कांग्रेस व आप पार्टी के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्नाव में चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होनी हैं। लोकसभा सीटों का ऐलान होने के बाद उन्नाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अन्नू टंडन ने कमर कस ली है। अन्नू टंडन जनता के बीच जाकर जन समर्थन मांग रही हैं। वहीं तीसरी बार हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे सांसद साक्षी महाराज भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

वर्तमान सरकार को हटाने के लिए यह है यह गठबंधन

अनु टंडन ने कहा कि यह सीट इंडिया गठबंधन की है और अखिलेश यादव ने हमको यहां का प्रत्याशी चुना है। यह लोकतंत्र का एक बहुत बड़ा चुनाव है। वर्तमान सरकार को हटाने के लिए यह गठबंधन बना है। "देश के जो हालात हैं उसको देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल जी ने यह गठबंधन किया है।"

अन्नू टंडन ने बताया कि हर चुनाव अलग होता है और हर चुनाव की स्थिति अलग होती है। जनता के विचार और जरूरत अलग होती है। और उसके साथ ही मुद्दे भी अलग हो जाते हैं। 2009 के चुनाव में हमको पूरा सहयोग स्नेह मिला। वहीं 2014 और 19 के चुनाव में हर का सामना करने पर अन्नू टंडन ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा के चुनाव में जनता के स्नेह में कोई कमी नहीं थी लेकिन वोट में तब्दील नहीं हुआ था। 2014 के चुनाव में सारा देश एक तरफ बह गया था 2019 के चुनाव तक उनका जो बहाव था वह रुक नहीं पाया लेकिन 10 साल में जो देश के हालात हुए हैं उसे हर लोगों को समझ में आ गया है। हम चुनाव लड़ रहे हैं और जनता हमारे साथ है जो जनता परेशानियों को सही तरीके से महसूस कर रही है। इस लोकतंत्र में यह जनता की ही लड़ाई है।

बता दें कि उन्नाव में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई, युवा आम आदमी पार्टी से जिला अध्यक्ष अखमल जुनैद मौजूद रहे। तीनों पार्टी के जिला अध्यक्षों ने चुनाव को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। उसके बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अन्नू टंडन ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

मुख्तार अंसारी के साथ पूरा देश

कल देर रात हुई मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के मामले में अन्नू टंडन ने कहा कि "मुख्तार अंसारी एक हिंदुस्तानी थे। अगर एक हिंदुस्तानी के साथ ऐसा हो रहा है तो स्वाभाविक है कि सब लोग उनके साथ खड़े हैं। मुख्तार अंसारी के साथ पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे देश को एक साथ जाना होगा, इंसान की फितरत और तौर तरीके उसपर कोई विवाद नहीं है कि 'वह बहुत अच्छे थे या बहुत बुरे थे, उसका यहां पर सवाल नहीं है।

Tags:    

Similar News