Unnao News: सफाई कर्मी की एक्सीडेंट में मौत, अवैध वसूली का खुलासा, डीपीआरओ ने बिठाई जाँच

Unnao News: ब्लॉक बीघापुर में तैनात सफाई कर्मी अनोखे लाल की गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक सफाई कर्मी ब्लॉक बीघापुर से अपने घर वापस जा रहा था।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-18 17:29 IST

Unnao News ( Pic- Newstrack)

Unnao News: उन्नाव में सफाई कर्मियों से ADO पंचायत जमकर उगाही कर रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब एक सफाई कर्मी की एक्सीडेंट में मौत हो गई। सफाई कर्मी संघ ने आरोप लगाया है कि मृतक सफाई कर्मी से नोटिस कटवाने की एवज में एडियो पंचायत ने ₹6000 मांगे थे। जिसको देने के बाद सफाई कर्मी वापस आ रहा था और उसकी एक्सीडेंट में मौत हो गई। सफाई कर्मी की बॉडी का PM के बाद परिजनों और सफाई कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मी का शव जिला अस्पताल से ले जाकर ब्लॉक कार्यालय में रख दिया और जमकर हंगामा काटा।इस बारे में DPRO शाश्वत आंनद सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आया है, जाँच कराई जा रही है।

ब्लॉक बीघापुर में तैनात सफाई कर्मी अनोखे लाल की गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक सफाई कर्मी ब्लॉक बीघापुर से अपने घर वापस जा रहा था। सफाई कर्मी के 7 पुत्रियां और एक पुत्र है। सफाई कर्मी के शव का पीएम करने के बाद सफाई कर्मी संघ और मृतक के परिजनों ने शव को ब्लाक बीघापुर कार्यालय में रखकर जमकर हंगामा काटा।सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप भारती ने आरोप लगाया की मृतक सफाई कर्मी बीघापुर ब्लाक में तैनात था। ड्यूटी करने के बाद भी उनको ब्लॉक स्तर से दो नोटिस काटी गई हैं।

नोटिस के नाम पर उनसे उगाही की जा रही थी। उनको ब्लॉक बुलाया गया। नोटिस का जवाब देने के बदले में उनसे वसूली की गई। वसूली के बाद एडियो पंचायत और अन्य ब्लॉक कर्मियों द्वारा उनको घर भेज दिया गया। एडियों पंचायत और अन्य ब्लॉक अधिकारियों पर सफाई कर्मियों से नोटिस भेजने और नोटिस रफा दफा करने के एवज में वसूली की जाती है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन सफाई कर्मी बहुत छोटा कर्मचारी होता है इसलिए वह अपनी बात कहीं का नहीं पता है। वहीं इस बारे में डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि मामला संघा ने आया है कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News