Unnao News: दुकानों पर नाम लिखने वाले आदेश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, बोले- बढ़ा रहे सांप्रदायिकता

Unnao News: कावड़ यात्रियों के मार्ग पर दुकानों में नाम लिखने वाले सरकारी फरमान पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी महाराज क्या कर जाएंगे उनके बारे में कुछ कहना ठीक है

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-07-21 14:25 GMT

Unnao News ( Pic- Newstrack )

Unnao News: कावड़ यात्रियों के मार्ग पर दुकानों में नाम लिखने वाला सरकारी फरमान राजनीतिक अखाड़े का अड्डा बनता जा रहा है। इस मामले में अब उन्नाव पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। श्यामलाल पाल ने कहा कि यह लोग सांप्रदायिकता फैलाने का काम करते हैं। साथ ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बारे में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी महाराज क्या कर जाएंगे उनके बारे में कुछ कहना ठीक भी है कुछ कहना ठीक भी नहीं।

सीएम योगी पर बोला हमला

श्यामलाल पाल आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनोहर लाल की जयंती अवसर पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने उन्नाव पहुंचे थे। पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनोहर लाल की जयंती अवसर पर उन्नाव पहुंचे पसपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। कावड़ यात्रियों के मार्ग पर दुकानों में नाम लिखने वाले सरकारी फरमान पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी महाराज क्या कर जाएंगे उनके बारे में कुछ कहना ठीक है और कुछ कहना ठीक भी नहीं। यह लोग देश में सांप्रदायिकता फैलाने का काम करते हैं।

भाजपा ने लोगों को तोड़ा

एक जाति को दूसरी, दूसरी जात को तीसरी जाति में तोड़ तोड़ कर यह लोग 2014 में शासन में आए। यह देश के प्रधानमंत्री बने प्रदेश के मुख्यमंत्री बने लेकिन इतना नफरत का जहर हर लोगों को दिमाग में पैदा कर दिया है। कोरोना कल में जब एक तरफ रोजगार का डर था दूसरी तरफ भूख का डर था तब इन्होंने कहा कि मुसलमान अगर किसी ट्रॉली पर किसी ठेले पर फल सब्जी लगता है तो उससे ना खरीदो। श्यामलाल पाल ने कहा यह मुल्क अनेक धर्म और जातियों का देश है हमें सबसे प्यार और मोहब्बत करनी चाहिए।

अखिलेश यादव बांट रहे हैं मोहब्बत

उन्होंने कहा कि भाजपा जहां एक तरफ नफरत फैला रही है वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोगों के बीच जाकर प्यार और मोहब्बत बांट रहे हैं। इसके पहले सभा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनोहर लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व सांसद और सपा की पूर्व प्रत्याशी अनु टंडन, सपा अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक रामकुमार समेत तमाम सफाई मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News