Unnao: दिल्ली से रायबरेली जा रही बस अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, आठ यात्री घायल

Unnao: दिल्ली से चलकर उन्नाव होते हुए रायबरेली को जा रही एक तेज रफ्तार बस पुरवा मोड़ से आगे ओरहर के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे वाहन को चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेने में जाकर खंती में पलट गई।

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-05-26 07:54 GMT

उन्नाव में सड़क हादसे में आठ यात्री घायल (न्यूजट्रैक)

Unnao News: प्रदेश के जनपद उन्नाव में दिल्ली से सवारियों को लेकर रायबरेली जा रही बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने रेस्क्यू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली से रायबरेली जा रही बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। खंती में बस गिर जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से चलकर उन्नाव होते हुए रायबरेली को जा रही एक तेज रफ्तार बस पुरवा मोड़ से आगे ओरहर के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे वाहन को चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेने में जाकर खंती में पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार 45 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी राहगीरों में दही थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसमें सात यात्री घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है। दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से खंती में पलटी बस को बाहर निकलवाया है और मामले की जांच पड़ताल की है।

Tags:    

Similar News