UP Paper Leak पर साक्षी महाराज की विपक्ष को दो टूक, बोले- 'ये बीमारी पुरानी है, तब नकल माफिया...'

Sakshi Maharaj News: साक्षी महाराज ने किसान आंदोलन पर कहा, 'दिल्ली बॉर्डर पर हो रहा धरना प्रायोजित है। धरना देने वाले किसान नहीं हैं। मैं सभी को जानता हूं।'

Report :  Shaban Malik
Update:2024-03-01 20:05 IST

 उन्नाव सांसद साक्षी महाराज (Social Media)

Sakshi Maharaj on UP Paper Leak: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहते हैं। साक्षी महाराज किसी भी मंच से विपक्ष पर करारा हमला बोलने के लिए जाने जाते हैं। उन्नाव सांसद ने शुक्रवार (01 मार्च) को बड़ा बयान दिया। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामले में अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

साक्षी महाराज ने पुरानी सरकारों पर बयान दिए। उन्होंने कहा, 'यह बीमारी बहुत पुरानी है। पिछली सरकारों में इसी प्रकार पेपर लीक होते थे। नकल माफिया अपना काम कर देते थे। ये इतनी पुरानी आदत रही है जिसे धीर-धीरे संभाला जा सकता है। हालांकि, बड़ा अंकुश योगी जी ने लगाया है। कहीं से ऐसी कोई खबर आती है, तुरंत एक्शन लिया जाता है। दोषियों को बख्शा नहीं जा सकता।

'मोदी सरकार का ग्राफ गिराने के लिए किसान आंदोलन'

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली और सिंघु बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'आंदोलन में शामिल हो रहे लोगों को किसी प्रकार से किसान नहीं कहा जा सकता। इस कार्यक्रम में जो लोग बैठे हैं, वह किसान हैं। दिल्ली बॉर्डर पर हो रहा धरना प्रायोजित है। धरना देने वाले किसान नहीं हैं। मैं सभी को जानता हूं। किसानों से मिलना होता रहता है। बागपत, मेरठ, गाजियाबाद चले जाइए, किसान मिल जाएंगे। वो पंजाब से भेजे गए हैं। साक्षी महाराज ने कहा, 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पीएम मोदी और उनकी सरकार के उठे ग्राफ को नीचे कैसे लाएं, ये आंदोलन उसी का प्रयास है। यह सब उत्पात मचाने के लिए आए हैं। कुछ अनहोनी करना चाहते हैं। सरकार बहुत गंभीरता से इस प्रकरण को देखा रही है'।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज आज उन्नाव के मोती नगर स्थित नॉर्मल स्कूल में कृषि विभाग व नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में कृषि सूचना तल के सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत एग्रो क्लाइमेटिक जोन (Agro Climatic Zone) के तीन दिवसीय विराट किसान मेला प्रदर्शनी एप नाबार्ड शरद मेला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्नाव सांसद ने यहां पत्रकारों से बातचीत में पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखे। 

Tags:    

Similar News