Unnao News: उन्नाव जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा राजनीतिक कार्यकर्ताओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है

Unnao News: अभियान का तीसरा चरण 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इस चरण में 25 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। 50 सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष से सक्रिय सदस्य का फार्म लेकर सक्रिय सदस्य बन जाएगा।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-15 19:42 IST

Unnao News (Pic- Newstrack)

Unnao News: सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। अभियान का तीसरा चरण 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इस चरण में 25 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। 50 सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष से सक्रिय सदस्य का फार्म लेकर सक्रिय सदस्य बन जाएगा। यह बात जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने उन्नाव स्थित भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्यता पर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कार्यकर्ता बनाया जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि पुराने मूल कार्यकर्ता जिन्होंने ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से 50 सदस्य भी बनाए हैं, उन्हें भी सक्रिय सदस्य बनने का अवसर मिलना चाहिए। जो अभी तक अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे अपना लक्ष्य प्राप्त करें।

इसी कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता सत्यापन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में बोलते हुए कहा कि सभी बूथों पर सक्रिय सदस्य बनाए जाएं। कई वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए और नए कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय सदस्य बनाया जाए। पार्टी की सक्रिय सदस्यता में हर जाति का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि भाजपा राजनीतिक कार्यकर्ताओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सदस्यता अभियान जल्द ही समाप्त होने वाला है। सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हमें जो लक्ष्य मिले हैं, उन्हें भी जल्द पूरा करना चाहिए। मोर्चों की सदस्यता के साथ ही हम सभी कार्यकर्ता 31 अक्टूबर को सभी को सदस्य बनाएंगे। कार्यकर्ता को नमो एप के माध्यम से 100 रुपये जमा करने होंगे तथा सक्रिय सदस्यता फार्म भरकर सदस्यता प्रति के साथ इसकी रसीद मंडल अध्यक्ष को जमा करनी होगी।

मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्यता रजिस्टर बनाएंगे। यह कार्य 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 1 से 4 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता सत्यापन का कार्य होगा तथा उसके बाद सक्रिय सदस्यता संख्या दी जाएगी, जिसकी सूची पार्टी कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। फिर हम संगठन चुनाव में जाएंगे। कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती, भाजपा के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आए हुए मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यशाला में जिला प्रभारी, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, सक्रिय सदस्यता सत्यापन प्रभारी वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी प्रभान शंकर दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, प्रदेश सह संयोजक वेणुरंजन भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, अनिल कुशवाहा, राकेश कृष्ण साहू, जिला महामंत्री आशीष बाजपेयी, अटल, जिला मंत्री रजनीश वर्मा, सरोज सिंह, राम नरेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता टोली आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News