Unnao: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा, अस्पताल के गेट पर डिलीवरी...नन्ही परी को दिया जन्म

Unnao News: शुक्लागंज के महर्षि दयानंद स्कूल में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थी को प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल के गेट पर ही बच्चे को दिया जन्म।

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-02-18 10:22 GMT

परीक्षा देने के दौरान महिला को अचानक दर्द उठा, अस्पताल में बेटी को दिया जन्म (Social Media) 

UP Police Constable Exam 2024 : यूपी के उन्नाव में रविवार (18 फरवरी) को शुक्लागंज के एक परीक्षा केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई गर्भवती महिला अभ्यर्थी को परीक्षा देने के दौरान ही दर्द उठा। उसके चिल्लाने की आवाज पर परीक्षा केंद्र में मौजूद शिक्षक उसके पास पहुंचे। समस्या जानी। जिसके बाद परीक्षा केंद्र से उसे नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां महिला परीक्षार्थी ने बेटी को जन्म दिया।

महिला ने बताया कि, उसके पति की मौत हो चुकी है। डॉक्टर ने बताया कि, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेहतर इलाज के दिया जा रहा है। महिला शुक्लागंज में कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आयी थी।

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

उन्नाव में आज पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची गर्भवती महिला की डिलीवरी हुई। उक्त महिला पेपर दे रही थी, इसी दौरान अचानक तेज दर्द उठा। उसने ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को जानकारी दी। आनन-फानन में महिला परीक्षार्थी को अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने प्रसूता को अस्पताल के वार्ड में एडमिट कराया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

अस्पताल के बाहर ही बच्ची को दिया जन्म

उन्नाव जिले के बीघापुर पाटन क्षेत्र की रहने वाली अभ्यर्थी सुनीता शुक्लागंज रविवार को कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में पहुंची थी। उसकी परीक्षा पहली पाली में थी। 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा में कुछ देर बाद ही अचानक गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई। परीक्षा कक्षा में ही महिला दर्द से कराह उठी। ड्यूटी कर रहे शिक्षक ने उसके पास जाकर समस्या पूछी। तत्काल प्रभाव से उसे आनन-फानन में राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां अस्पताल के बाहर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया।

कोई महिला स्वास्थ्य कर्मी नहीं थी अस्पताल में

दर्द से कराह रही प्रसूता को देख अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिस समय महिला अस्पताल पहुंची थी। उस समय कोई भी महिला स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में नहीं मौजूद थी। पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह महिला को स्ट्रेचर से प्रसव रूम पहुंचाया। जहां अस्पताल में मौजूद ट्रेनीं महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उसे किसी तरीके संभाला। उसने बच्ची को जन्म दिया।

पिछले साल एक्सीडेंट में पति की हुई थी मौत

परिजनों के मुताबिक, 'महिला अभ्यर्थी सुनीता के पति दीपू की पिछले साल सितंबर माह में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। सुनीता ने बताया कि, उसने अपनी बेटी का नाम आराध्या रखा है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। डॉक्टरों का कहना है जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनका बेहतर उपचार और ध्यान रखा जा रहा है।'

Tags:    

Similar News