Unnao News : जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिलाएं और बच्चे खून से लथपथ, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Unnao News : उन्नाव में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिला और एक युवक के सर से तेजी से खून बह रहा है।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-15 18:23 IST

Unnao News : उन्नाव में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिला और एक युवक के सर से तेजी से खून बह रहा है। खून इस कदर बह रहा है कि पूरा शरीर लथपथ हो गया है। वीडियो में महिला और युवक चिल्लाते दिख रहे हैं और उसके बाद महिला चक्कर खाकर गिरती दिखाई दे रही है। इस मौके पर काफी भीड़-भाड़ भी दिखाई दे रही है। इस घटना के पीछे का मामला जमीनी विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

बता दें की महिलाओं पर जानलेवा हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई महिलाओं के साथ बच्चे खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में दूसरी तरफ कुछ युवक लाठी डंडे लिए हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आने के बाद हड़कम मच गया है। इस खूनी संघर्ष का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। घटना के पीछे सच्चाई जानने के लिए जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि पूरा मामला उन्नाव के अजगैन कोतवाली के झलोतर गांव का है। जहां गांव में रहने वाले दबंग युवकों ने जमीनी विवाद के चलते एक परिवार पर घर में जाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस संघर्ष में करीब 8 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पलिस ने घायलों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से एक घायल नेहा को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई करन की बात कही है। घटना को लेकर पुरानी जमीनी विवाद के बात खुल कर सामने आयी है, जिसके बाद आज सुबह एक पक्ष ने सुबह दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया था। गांव के लोगों ने जब बीच बचाव किया तो बड़ी घटना होने से रुकी।

Tags:    

Similar News