Lucknow: 30 मई को केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूरे, मनाया जायेगा गरीब कल्याण कार्यक्रम

Lucknow News Today: आगामी 30 मई को केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में बूथ स्तर तक ‘आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण‘ कार्यक्रम मनाया जाएगा।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-05-13 16:21 GMT

भाजपा। (Social Media)

Lucknow News: आगामी 30 मई को केन्द्र सरकार (Central Government) के आठ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा देशभर में बूथ स्तर तक 'आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 'आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh) व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल (State General Secretary Organization Sunil Bansal) ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर योजना रचना बनाई।

कार्यक्रम के तहत चलाएं जाएंगे कार्यक्रम व अभियान

पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं द्वारा भी 'आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम के तहत अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम व अभियान चलाए जाएगें। आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम के अन्तर्गत रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम प्रदेश के जिला स्तर पर आयोजित किए जाएगें। साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए योजना भी बनाई गई है। साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ प्रभातफेरी निकालेंगे कार्यकर्ता

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला (BJP State General Secretary Govind Narayan Shukla) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बूथ स्तर पर भी तैयार की गई है। जिसके पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रभातफेरी भी निकालेंगे। शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत पार्टी द्वारा विकास तीर्थ बाईक रैली निकालने की भी योजना है। 

Tags:    

Similar News