UP Board Admit Card 2023: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड़

UP Board Admit Card 2023: स्कूल अधिकारी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी, 2023 से शुरू होगी।

Written By :  Durgesh Sharma
Update:2023-02-14 13:20 IST
File Photo of Student (Pic: Social Media)

UP Board Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। स्कूल अधिकारी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य में यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी, 2023 से शुरू होगी। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 3 मार्च को समाप्त होगी और कक्षा 12 की परीक्षा 4 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पासी सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

Direct link for UP Board Admit Card 2023   

UP Board Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड़

  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • आप सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस साल यूपी बोर्ड एग्जाम में लगभग 58 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्रों और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

परीक्षा में व्यवधान डालने पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

बोर्ड ने इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कई उपाय किए हैं। बोर्ड परीक्षा में बाधा डालने की कोशिश करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। निरीक्षकों को मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी अन्य ई-डिवाइस का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। ओएमआर शीट में उम्मीदवारों के रोल नंबर और विषय पहले से प्रिंट होंगे। इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड होंगे।

Tags:    

Similar News