UP Budget 2023: विधान सभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने की जमकर नारेबाजी

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Uttar Pradesh Budget Session) सोमवार 20 फरवरी आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-20 07:30 GMT

UP Budget 2023 Live Update

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Uttar Pradesh Budget Session) सोमवार 20 फरवरी को आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। राज्यपाल ने विपक्ष के हंगामें के बीच अपना अभिभाषण पूरा किया। विपक्ष की हंगामें के चलते विधानसभा की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत से पहले की सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन किया। शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में सपा विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गये। मार्शलों के साथ में नोकझोंक भी हुई। वहीं, राज्य की योगी सरकार 22 फरवरी को बजट पेश करेगी।    


Live Updates
2023-02-20 09:45 GMT

UP Budget 2023: बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल का अभिभाषण लोगों को त्रस्त करती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन व अशान्त माहौल आदि के खास मामलों में सरकार द्वारा अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का निरर्थक प्रयास। कुल मिलाकर जनता को काफी मायूस करने वाला। यूपी में सत्ताभोगी तत्वों को छोड़कर, सरकारी दावों के विपरीत, आज हर वर्ग, समाज व समुदाय सरकार की संकीर्ण एवं द्वेषपूर्ण नीतियों व कार्यकलापों का भुक्तभोगी तथा उससे पीड़ित/दुःखी। लोगों को उनका हक व इंसाफ नहीं मिल पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे। 


2023-02-20 06:37 GMT

UP Budget 2023 Live Update: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपना अभिभाषण पूरा किया। 

2023-02-20 06:04 GMT

UP Budget 2023 Live Update: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधानसभा में समाजवादी पार्टी का ज़ोरदार प्रदर्शन कर रही है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव एक साथ दिखायी दिये हैं। 

2023-02-20 05:50 GMT

UP Budget 2023 Live Update: यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यूपी में 10 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इन्वेस्टर्स समिट से बंफर निवेश मिला है। हर घर योजना के तहत गरीबों को घर मिले हैं। 

2023-02-20 05:47 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे। आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है। 

2023-02-20 05:43 GMT

UP Budget 2023 Live Update: यूपी की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। यूपी में जनधन के सबसे ज्यादा खाते खोल गये। जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। योजनाओं का सभी वर्गों को फायदा मिल रहा। पीएम आवास बनाने में यूपी सबसे आगे। यूपी भारत के विकास का इंजन हैं। गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। आरोग्य मेलों का आयोजन हो रहा है। यूपी में कई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जारी है।  गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जा रहा है। 

2023-02-20 05:37 GMT

UP Budget 2023 Live Update: यूपी के बजट सत्र से पहले विधानसभा में राज्यपाला आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण शुरु हो गया है। अभिभाषण के दौरान विपक्षी हंगामा कर रहे हैं। विधानसभा के अंदर सपा और आरएलडी विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। यूपी विधानसभा में राज्यपाल वापस जाओ के लग रहे नारे।

2023-02-20 05:28 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा कि 11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा। अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए।

2023-02-20 05:15 GMT

विधानसभा सत्र से पहले सपा नेताओं के प्रदर्शन में नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच बवाल हो गया। इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों से भी मार्शल ने अभद्रता कर दी। यहां तक की एक वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट को मुक्का जड़ दिया। 

2023-02-20 04:57 GMT

UP Budget 2023 Live Update: विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायकों के साथ सपा महासचिव शिवपाल यादव भी मौजूद हैं। विधानसभा के बाहर सपा विधायक बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

Tags:    

Similar News