UP Budget Session 2025 LIVE: सपा विधायक रागिनी सोनकर को सीएम योगी का जवाब, कहा- जिस थाली में खाया उसी में छेद किया
UP Budget Session 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश का बजट कल विधानसभा में पेश हो गया था। जिसमें कई सेक्टर के लिए सरकार ने अपना खजाना खोला था।;
UP Budget Session 2025 LIVE
UP Budget Session 2025 LIVE: आज शुक्रवार को यूपी विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन है। जहाँ सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों सदन में मौजूद है। आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक सचिन यादव ने होमगार्ड भर्ती का मुद्दा उठाया जिसका जवाब होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिया। आज सदन में बोलते हुए सपा विधायक रागिनी सोनकर ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सदन में सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने भी अपनी बात रखी। जानें सदन की पूरी कार्यवाही-
UP Budget: पिछले तीन वर्ष के अंदर हमने जो टार्गेट तय किए थे, उसे हमने सफलता से हासिल किया है। उसी का परिणाम है कि जब हमारी सरकार आई थी तब 12 लाख करोड़ की यूपी की इकॉनमी थी, इस वित्तीय वर्ष में वह साढ़े 27 लाख करोड़ की इकॉनमी बनकर उभरेगी। यह उन परिस्थितियों में हो रहा है, जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से गुजरी थी। मेरा मानना है कि यूपी में आज अच्छी ग्रोथ रेट है।
योगी ने कहा कि हमने जो 10 सेक्टर बनाए हैं, उस सेक्टर में अवस्थापना और आद्योगिक विकास का एक सेक्टर भी है, इसके अलावा एमएसएमई, हथकरघा-वस्त्रोद्योग है, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल एविएशंस, पीडब्ल्यूडी और एनआरआई से संबधित विभाग इसमें रखे गए हैं। इनकी समीक्षा एपीसी के स्तर से होती है।
दूसरा सेक्टर है जो कृषि औ उससे संबंधित विभाग जैसे उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, रेशम विभाग, पशुधन, डेयरी, फिशरीज, सिंचाई और जल संसाधन को भी इससे जोड़ा गया है।
UP Budget: चंदौली की सकलडीहा सीट से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने रोजगार और रोजगार मेले को लेकर सवाल किया। इस पर भाजपा सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सिलसिलेवार जवाब दिया।
UP Budget: मैनपुरी की किसनी सीट से सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने परिवहन निगम में रिक्तियों पर सवाल किया। उन्होंने आउटसोर्सिंग भर्ती, समूह-ख, समूह-ग और एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण के अनुपालन का मुद्दा उठाया। इस पर परिहवन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सारे सवालों का जवाब दिया।
UP Budget: भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा इसमें कोई शक की बात नहीं है। हो सकता है कुछ लोगों को इसमें अच्छा नहीं लग रहा हो। क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है वह देश के विकास को अच्छा नहीं मानेंगे।
उत्तर प्रदेश ने वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की दिशा में 2022 से एक व्यवस्थित कार्ययोजना पर काम शुरू किया है। इसके अनुसार सरकार ने अपने कार्यक्रम को 10 सेक्टर में आगे बढ़ाया है। हर सेक्टर में कोई न कोई अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव का अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करता है। मासिक रूप से मंत्री द्वारा उसकी समीक्षा की जाती है। उसके कुछ पैरामीटर तय किए गए हैं। साथ ही सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से हर महीने समीक्षा और मैं खुद हर तीन महीने पर इसकी समीक्षा करता हूं।
UP Budget: रागिनी सोनकर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल होती जा रही है। देश को विश्वगुरु बनाने की बात की जा रही है। लेकिन देश पटरी से उतर रहा है। नियमित वेतनभोगी महिलाएं पहले 22% थी अब वो 16% रह गई है।
जिसका जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा प्रश्न किया वो महत्वपूर्ण है। लेकिन वह खुद इसे लेकर नहीं आईं हैं। तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए। आपकी पीड़ा को समझ सकता हूँ। जो आपके नेता बोलते हैं कि भारत कभी विकसित देश नहीं बनता है आपका बयान सपा के अनुरूप है। लेकिन भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हो सकता है इसमें कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा हो। वह देश के विकास को अच्छा नहीं मानेंगे।
UP Budget 2025 Live: आज शुक्रवार को यूपी बजट सत्र 2025 का चौथा दिन है। जहाँ विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है।