Moradabad News: संजय निषाद ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- रंग रूप बदलने से ही जनता को समझने में 70 साल लगे

Moradabad: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है रंग रुप तो कांग्रेस ने बदला था, तभी तो जनता को उन्हें समझने में 70 साल लगे हैं।

Report :  Shahnawaz
Update: 2022-11-25 14:38 GMT

संजय निषाद ने कांग्रेस पर कसा तंज

Moradabad News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा और उनके बदले रंगरूप पर तंज कसते हुए कहा है रंग रुप तो कांग्रेस ने बदला था, तभी तो जनता को उन्हें समझने में 70 साल लगे हैं, समझ लिया तभी तो दूरी बना ली, अब राहुल गांधी कोई भी रंग रूप बदल लें, अब समाज उनके धोखे में नही आने वाला है। दरअसल योगी के मंत्री से राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोडो यात्रा और उनके द्वारा बढ़ाई गई दाढ़ी पर सवाल किया गया था।

देवबंद से मदरसों को लेकर आये बयान पर संजय निषाद ने दी प्रतिक्रिया

वहीं हाल ही में देवबंद से मदरसों को लेकर आये बयान पर भी संजय निषाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा है अब मुसलमान समझ गया है कि ये दाढ़ी वाले हमें कितना गुलाम बना रहे हैं, मुसलमानों को पता चल गया है कि उनका वोट लिया और उन्हें गरीबी दी, उनकी स्थित तो एससी, एसटी से भी खराब है। जहां तक भाजपा की बात है तो हमने तो उनके बच्चों को पढ़ाया है। अब उनके बच्चे भी आईएएस बन रहे हैं और विरोध करने वालों का तो बस एक ही काम है कुछ बच्चों के दिमाग मे जहर घोलो और धर्मिक उन्माद पैदा करो और उन्हें एकेडमिक शिक्षा से दूर रखो।

हमारी सरकार तो समानता देने की बात करती है: निषाद

संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार तो समानता देने की बात करती है, यही रामराज्य का मतलब है। संजय निषाद ने मैनपुरी उपचुनाव पर पूछे गए सवाल पर भी कहा कि उन्हें जनता जवाब दे रही है। दरअसल सपा द्वारा डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाये जाने पर योगी के मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय निषाद आज मुरादाबाद में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News