निकाय चुनाव परिणाम : सहारनपुर में खिला कमल, जानिए किसे कितने वोट मिले

नगर निकाय के चुनाव में  बीजेपी के संजीव वालिया बसपा के हाजी फजलु रहमान से चुनाव जीत लिया है।20वे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने 117538 , बसपा के

Update: 2017-12-01 09:54 GMT
निकाय चुनाव परिणाम : सहारनपुर में खिला कमल,बीजेपी के 13 पार्षद जीते

सहारनपुर: नगर निगम सहारनपुर के चुनाव का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सहारनपुर में मेयर सीट पर भाजपा के संजीव वालिया विराजमान होंगे। संजीव वालिया ने बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को 1986 मतों से पराजित किया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के शशि कुमार वालिया और चौथे नंबर पर सपा के साजिद चौधरी रहे है।

सहारनपुर नगर निगम के चुनाव की सेट्रल वेयर हाउस में हुई मतगणना में प्रारंभ के मतगणना चक्रों में बसपा के हाजी फजलुर्रहमान भाजपा के संजीव वालिया को टक्कर देते रहे, लेकिन 10वें चक्र के बाद से भाजपा के संजीव वालिया आगे बढ़ते गए और आगे ही रहे। संजीव वालिया ने कुल 121179 वोट प्राप्त किए, जबकि बसपा के हाजी फजलुर्रहमान ने कुल 119193 वोट प्राप्त किए। इस प्रकार संजीव वालिया ने हाजी फजलुर्रहमान को 1986 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के शशि कुमार वालिया रहे, जिन्हें 69263 वोट मिले और चौथे नंबर पर सपा के साजिद चैधरी रहे, जिन्हें 10701 वोट मिले।

इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। भाकपा के फरीद को 2087, आम आदमी पार्टी के मोहम्मद सलीम को 1055 के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अफरोज जहां को 920, अब्दल वाहिद को 581, इसरार को 913, मोहम्मद इसरार प्रमुख को 1497, शीला देवी को 2354 तथा सलाउद्दीन राजा को 415 मत मिले। 1394 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। ज्ञात हो कि वर्ष 2008 में तत्कालीन बसपा सरकार में सहारनपुर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया गया था। लेकिन वार्डों का परिसीमन पूरा न होने के कारण बसपा के शासन काल में नगर निगम का चुनाव नहीं हो सका था। इसके बाद प्रदेश में सपा की सरकार आई तो वह भी वार्डो का परिसीमन का कार्य पूरा नहीं करा सकी और सपा शासन में भी नगर निगम का चुनाव नहीं हो सका। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार में नगर निगम बनने के करीब 9 साल बाद नगर निगम का चुनाव संपन्न कराया गया।

इसके अलावा पार्षद प्रत्याशियों में वार्ड 4 से भाजपा की मोनिका रानी, वार्ड सात से भाजपा के नेपाल सिंह, वार्ड 14 से भाजपा के कुशल पठानिया, वार्ड 15 से बसपा के चंद्रजीत सिंह, वार्ड 19 से भाजपा के रमेश छाबडा, वार्ड 22 से भाजपा के भूरा सिंह, वार्ड 26 से भाजपा के कमल सिंह, वार्ड 50 हकीकत नगर से निर्दलीय अमित त्यागी, वार्ड 26 मानकमउ उत्तरी से भाजपा के कमल सिंह, वार्ड 33 हसनपुर कदीम से बसपा की जुलेखा तथा वार्ड 49 से निर्दलीय जमा परवीन विजयी हुए है।

पार्षद पद के लिए 25 वार्डो के परिणाम घोषित, भाजपा के 13 पार्षद जीते , 3 बसपा ओर 8 निर्दलीय , 1 सपा

1- वार्ड 4 मोनिका सिंह बीजेपी

2- वार्ड 7 नेपाल सिंह बीजेपी

3- वार्ड 14 कुशल बीजेपी

4- वार्ड 22 भूरा सिंह बीजेपी

5- वार्ड 26 कमल सिंह बीजेपी

6- वार्ड 29 अशोक राजपूत बीजेपी

7- वार्ड 53 मनोज जैन बीजेपी

8- वार्ड 19 रमेश छाबड़ा बीजेपी

9- वार्ड 23 मुकेश घ्क्कड बीजेपीजीते

10- वार्ड 30 मान सिंह जैन बीजेपी

वार्ड

11- वार्ड 15 चंद्रजीत सिंह बसपा

12 - वार्ड 42 विजय कालडा निर्दलीय

13- वार्ड 1 सुनीता सपा

14- वार्ड 39 प्रदीप उपाध्याय निर्दलीय

15- वार्ड 36 शाहीना निर्दलीय

16- वार्ड 68 इमरान सैफी निर्दलीय

17- वार्ड 69 आमिर कुरैशी निर्दलीय

18- वार्ड 61 फुरकाना मलिक

19- वार्ड 33 जुलेखा बसपा

20- वार्ड 11 मेहराज बसपा

21- वार्ड 50 अमित त्यागी निर्दलीय

22- वार्ड 46 ज्योति गुप्ता बीजेपी

23- वार्ड 24 पुनीत चौहान बीजेपी

24- वार्ड 27 कार्तिक चौहान बीजेपी

25- वार्ड 40 गौरव चौधरी निर्दलीय

Tags:    

Similar News