Yogi Government 2.0 : जानें जनता की राय, किसे बनना चाहिए योगी 2.0 सरकार में मंत्री

लेकिन मंत्रिमंडल का स्वरुप कैसा होगा, कितने नए चेहरों को जगह मिलेगी, कितने अनुभवी नेताओं को कैबिनेट में रखा जायेगा, इस पर संशय आज शपथ ग्रहण के दिन तक भी बरक़रार है।

Written By :  Rakesh Mishra
Update: 2022-03-25 06:27 GMT

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- Social media)

Yogi Government 2.0 : योगी आदित्यनाथ आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके के लिए राजधानी लखनऊ और कार्यक्रम स्थल अटल बिहार वाजपेयी इकाना स्टेडियम दुल्हन की तरह सज कर तैयार है। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे से शुरू होगा।

10 मार्च को विधान सभा परिणाम आने के साथ ही देश के इस सबसे बड़े सूबे के मंत्रिमंडल का स्वरुप कैसा होगा इस पर चर्चा शुरू हो गयी थी। चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा गया था इसलिए मुख्यमंत्री के नाम पर तो कोई उहापोह की स्थिति नहीं थी। लेकिन मंत्रिमंडल का स्वरुप कैसा होगा, कितने नए चेहरों को जगह मिलेगी, कितने अनुभवी नेताओं को कैबिनेट में रखा जायेगा, इस पर संशय आज शपथ ग्रहण के दिन तक भी बरक़रार है।

बीते कई वर्षों में जहां-जहां भाजपा ने सरकार बनायी, वहां मीडिया भी पूरी तरह से स्थिति का अंदाजा लगा पाने में असफल ही रही है। भाजपा ने लगभग हर जगह अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के चयन के मामले में लोगों को चौंकाया ही है। उत्तर प्रदेश की स्थिति भी वैसी ही हो सकती है। कुछ नए चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। खैर अब कुछ घंटों के इंतजार के बाद तस्वीर पुरी तरह से साफ़ हो जाएगी। लेकिन उससे पहले हम उन चेहरों ने नजर डालना चाहते हैं जिन्हे जनता योगी सरकार के इस दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में देखना चाहती है।

देखें जनता की पसंद

केशव प्रसाद मौर्य

ब्रजेश पाठक

सुरेश खन्ना

अरविन्द शर्मा

बेबी रानी मौर्य जाटव

स्वतंत्र देव सिंह

सूर्य प्रताप शाही

दयाशंकर सिंह

असीम अरुण

राजेश्वर सिंह

नीलिमा कटियार

सतीश शर्मा

नंद किशोर गुर्जर

गुलाबो देवी

संजय निषाद

आशीष पटेल

Tags:    

Similar News