UP Congress: न्याय यात्रा के जरिए लोकसभा में ज़मीन तलाशेगी कांग्रेस, पीएल पुनिया को संयोजक और आराधना मिश्रा को बनाया सह संयोजक

UP Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पूर्व सांसद पीएल पुनिया को प्रदेश संयोजक और विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश सह संयोजक बनाया है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-02-01 07:32 GMT

PL Punia and Aradhana Mishra (photo: social media )

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में लगातार कई बैठकें की। कांग्रेस प्रभारी ने 14 जनवरी को प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पूर्व सांसद पीएल पुनिया को प्रदेश संयोजक और विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश सह संयोजक बनाया है।

पूर्व सांसद पीएल पुनिया बने यात्रा के संयोजक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. सीपी राय के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन पर न्याय यात्रा के सफल संचालन के लिए संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही न्याय यात्रा प्रवेश करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया को इस यात्रा का संयोजक और रामपुर खास से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना को सह संयोजक नियुक्त किया है।

20 जिलों से होते हुए जाएगी न्याय यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा लगभग 11 दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। यह यात्रा 20 जिलों में 1074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं को भी मैदान में उतार सकती है। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इस चुनाव में कांग्रेस अपनी खोई जमीन तलाशने की कोशिश करेगी।

प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। प्रदेश कार्यालय के वार रूम में कांग्रेस प्रभारी ने प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यात्रा के सफल संचालन के लिए निर्देशित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Tags:    

Similar News