Sonbhadra News: सनातनी संस्कृति देश की सबसे बड़ी ताकत, न भूलें संस्कार, बोले मुख्य सचिव

Sonbhadra News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि सनातनी संस्कृति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी हाल में अपने संस्कार न भूलें।

Update: 2023-01-31 11:48 GMT

सोनभद्र: सनातनी संस्कृति देश की सबसे बड़ी ताकत, न भूलें संस्कार, बोले मुख्य सचिव

Sonbhadra News: सूबे के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि सनातनी संस्कृति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी हाल में अपने संस्कार न भूलें। देश को 2047 से पहले विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके लिए सभी आगे आएं। वह मंगलवार की दोपहर संत कीनाराम पीजी कालेज के स्थापना दिवस समरोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे में वह ताकत है कि वह अपनी क्षमताओं को एक वटवृक्ष की तरह विस्तार दे सके। इसके लिए जरूरी है कि उसके शिक्षा, स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन पर ध्यान दिया जाए। कहा कि हम भगवान राम के वंशज है। उनकी मर्यादा, उनके बताए संस्कारों का पालन करना हम सभी के लिए जरूरी है। भारत की ताकत बढ़ी है। देश तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है।

पीएम के पंचप्रण की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने पांच सालों में देश की अथव्यवस्था पांच ट्रिलियन डालर बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पांच सालों में चार गुना यानी 250 मिलियन डालर से बढ़ाकर एक वन ट्रिलियन डालर करने का लक्ष्य रखा हुआ है। ऐसा होने पर देश-प्रदेश में कितनी खुशहाली आएगी, इसकी बखूबी कल्पना कर सकते हैं।

हमारे देश को मिला करने का गौरव

जी-20 दुनिया की वह 20 सबसेे बडी ताकतें हैं जो पूरी दुनिया की 75 प्रतिशत अर्थव्यवस्था और 85 प्रतिशत चीजों को कंट्रोल करती हैं। ऐसी ताकतों का नेतृत्व करने का गौरव हमारे देश को मिला है। कैसे हिंदुस्तान बदल रहा है, कैसे इसका कायाकल्प हो रहा है.. इसको देखने दुनिया भर के लोग आ रहे हैं। उनसे हमें सीखने और आगे बढ़ने की जरूरत है। कहा कि जल्द ही इसको लेकर दुनिया भर के विद्वान, विभिन्न क्षे़त्रों की हस्त्यिों के साथ प्रदेश में 11 मीटिंग होगी। इसमें पांच बैठकें वाराणसी में होगी। पहली बैठक अप्रैल में की जाएगी।

संकल्प को सिद्धि का मार्ग बताते हुए कहा कि संकल्प का ही परिणाम है कि देश स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ रहा है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि हर घर को मकान मिलेगा लेकिन चाहे गांव हो या शहर, हर जगह संकल्प के चलते सपना साकार हो रहा है। कहा कि प्रदेश में तीन करोड़ मकान निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। 92 लाख सें जयादा मकानों का निर्माण चल रहा है। 70 लाख को दिया जा चुका है और उसमें उसमें सारी बेसिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्वास्थ्य की दिशा में तेजी से काम चल रहा

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। हर एक पात्र को आयुष्मान कार्ड मिल जाना चाहिए, इसके निर्देश समीक्षा बैठक में दिए गए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि इस महामारी ने दुनिया के सारे विकसित देशों की अर्थव्यस्था-स्वास्थ्य व्यवस्था को नेस्तनाबूद कर दिया लेकिन हमारा देश तेजी से आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहा है। पूरे देश में विकास की गति सात फीसद है तो यूपी में विकास आठ फीसद की गति से दौड़ रहा है। कहा कि 10 से 12 फरवरी के बलीचएक ऐसी इन्वेस्टर्स समिटि होने जा रही हैं, जिसके 20 लाख करोड़ से जयादा के निवेश के लिए दुनिया भर के उद्यमी एमओयू साइन करने पहुंच रहे हैं। कहा कि सोनभद्र को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए निवेशों के माध्यम से बहुत से उपाय किए जाएंगे। कूड़े के कम से कम उत्सर्जन की अपील करते हुए उन्होंने कपड़े को वस्त्र के रूप से पहनने से गुदडी तक के उपयोग का उदाहरण दिया।

Tags:    

Similar News