ABG Shipyard बैंक घोटाले के बहाने अखिलेश ने मोदी-शाह को घेरा, पूछा – बैंक लूटकर उद्योगपति गुजरात से ही क्यों भाग रहे ?

UP Election 2022: देश के सबसे बड़े बैंक घोटालों में शुमार ABG Shipyard बैंक फ्राड की चर्चा अब उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में भी होने लगी है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update:2022-02-16 21:01 IST

Akhilesh yadav (Social Media)

UP Election 2022: तीसरे चरण के मतदान की तारीख आने में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। लिहाजा उत्तर प्रदेश में आरोप – प्रत्यारोप की सियासत उफान पर है। सत्ता में वापसी को लेकर बीजेपी से कड़ी लड़ाई लड़े रहे समाजवादी पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव अपनी रैलियों में लगातार बीजेपी पर हमले बोल रहे हैं। इसी क्रम में सपा का गढ़ माने जाने वाले इत्र नगरी कन्नौज में चुनावी सभा करने पहुंचे सपा प्रमुख ने ABG Shipyard बैंक घोटाले के बहाने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेर लिया।

मोदी-शाह पर इशारों में अखिलेश का निशाना

देश के सबसे बड़े बैंक घोटालों में शुमार ABG Shipyard बैंक फ्राड की चर्चा अब उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में भी होने लगी है। बीजेपी की मुख्य प्रतिदवंदी सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बैंक घोटाले के बहाने बीजेपी के टॉप लीडपशीप को निशाने पर लिया है।

अखिलेश ने कहा कि जितने उद्योगपति बैंकों से पैसे लेकर भागे हैं वो आखिर गुजरात के क्यों हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई तब से ऐसी घटनाओँ में बढोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ऐसे भागते उद्योगपतियों को और उनके लूट को नहीं रोक सकती।

अखिलेश का सीएम योगी पर तंज

बीजेपी को झूठी और धोखेबाज करार देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिस मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचला था उसे जमानत मिल गई। सरकार ने उसके खिलाफ कोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं की। सपा सरकार आने पर किसानों की जान लेने वाले और उन्हें प्रश्रय देने वालों के खिलाफ मजबूत पैरवी होगी औऱ जेल भेजा जाएगा। सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि लखीमपुर में बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा। डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार और अन्याय को दोगुना कर दिया है।

वहीं अखिलेश यादव ने करहल में बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले का आरोप सपा कार्य़कर्ताओं पर लगाने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने में माहिर है। इनसे बचकर रहना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीत नहीं सकती। तो खुद पर हमला करवा रही है।

UP Election 2022,ABG Shipyard Bank scam, Amit Shah ,pm Modi , narendra Modi , Samajwadi Party,Akhilesh Yadav , biggest bank scams , latest news, up politics, abg shipyard bank fraud in hindi

Tags:    

Similar News