UP Election 2022: बीजेपी स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने आज मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैंपेन किया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने आज गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैंपेन किया।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Nitin Gautam
Update: 2022-01-30 12:34 GMT

भाजपा सांसद हेमा मालिनी

UP Assembly Election 2022: भाजपा की स्टार प्रचारक मथुरा सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) रविवार को गोवर्धन पहुंची और  डोर टू डोर संपर्क कर गोवर्धन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघ श्याम सिंह के लिए वोट मांगे। चुनाव कार्यालय पर प्रधानमंत्री मन की बात (Man KI Baat) कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। इससे पूर्व हेमा ने दानघाटी मंदिर (Danaghati Temple) में दूध दही गंगाजल चंदन से गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की।

रविवार को भाजपा (BJP)की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने विधानसभा चुनाव (Assembly Election) प्रचार की शुरुआत गोवर्धन से करते हुए कहा कि शुभ काम के लिए भगवान की पूजा अर्चना करना जरूरी होता है। गिरिराज जी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनेगी। कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) के चलते गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (Govardhan Assembly Constituency) में डोर-टू-डोर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघ श्याम सिंह (Megh Shyam Singh) के लिए वोट मांग रही हूं। सांसद होने के चलते मेरी जिम्मेदारी है कि पांचों विधान सभाओं के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हों, इसके लिए मैं घर-घर जाकर वोट मागूंगी।  

सिटिंग विधायक की टिकट कटने पर बोली हेमा

भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने गोवर्धन पहुंची भाजपा की स्टार प्रचारक सांसद हेमामालिनी ने कहा कि सिटिंग विधायक ठा. कारिंदा सिंह (Karinda Singh) ने गोवर्धन क्षेत्र में बहुत सारे विकास कराए। लेकिन जनता बदलाव चाहती है इस लिए उनका पार्टी ने टिकट काट दिया। इस बार पार्टी ने ठा. मेघ श्याम सिंह को टिकट दिया है। मेघ श्याम सिंह के लिए वोट मांगने सिटिंग विधायक कारिंदा सिंह और मैं स्वयं आई हूं।

चुनाव शेड्यूल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) इस बार 7 चरणों में संपन्न होगा पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को होगा। वहीं आखिरी चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होगा। चुनाव परिणाम बाकी के 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित होंगे।

Tags:    

Similar News