UP Election 2022: कांग्रेस ही ब्राह्मणों का असली घर, समाज को गुमराह कर रही बसपा

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन और ब्राह्मण विचार गोष्ठी पर निशाना साधते हुआ कहा कि बसपा के प्रबुद्ध...

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-09-07 10:37 GMT

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी 

UP Election 2022: कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन और ब्राह्मण विचार गोष्ठी पर निशाना साधते हुआ कहा कि बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को स्वार्थ साधने का ढोंग बताया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के इस स्वार्थी सम्मेलन को प्रबुद्ध औऱ ब्राह्मण समाज भलीभांति समझ रहा है और ये समाज इन सम्मेलनों से गुमराह होने वाला नही है। ये समाज जानता है कि किसके साथ रहने में उनका भलाई है। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी आरोप लगाया और कहा कि उनके शासन काल में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ा है, सरकार इसको रोकने में नाकाम साबित हुई है।


कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी 

कांग्रेस पार्टी है असली ब्राह्मणों की हितैषी

उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली में जब ब्राह्मण परिवार को जिंदा जला दिया गया तब कांग्रेस के अलावा,कोई भी दल नजर नही आया, तब तो याद नही आयी ब्राह्मण के सम्मान और जान की तब तो अगर कोई ब्राह्मण के साथ खड़ा था तो वो कांग्रेस पार्टी ही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही संसद में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे ब्राह्मण पर अत्याचार को उठाया और जब चुनाव आया तो बाकी राजनैतिक दल प्रबुद्ध सम्मेलन का ढोंग कर रहे हैं।


काग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज को 6 बार मुख्यमंत्री बनाया है

काग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज को 6 बार मुख्यमंत्री बनाया है दूसरे दलों ने तो एक बार भी नही। ब्राह्मण समाज जानता है कि कांग्रेस ही उनका असली परिवार है कांग्रेस में हमेशा सम्मान व प्रतिनिधत्व मिला और आगे भी मिलेगा। दूसरे दल झूठे सम्मेलन करने के बजाय मुख्यमंत्री पद पर ब्राह्मण चेहरा घोषित कर ब्राह्मण समाज के प्रति राजनैतिक ईमानदारी दिखाएं, सिर्फ सम्मेलन का ढोंग न करें। 


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Tags:    

Similar News