UP Election 2022: CM योगी का बड़ा बयान, पहले सीएम और नेता अपने बंगले बनवाते थे, हम गरीबों का बनवाते हैं

UP Election 2022: जबकि समाजवादी पार्टी ने अपनी सोच के अनुरूप दंगाइयों अपराध में शामिल करने का काम किया है प्रत्याशियों की सूची उनकी सोच के अनुरूप है।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-01-22 14:43 GMT

सीएम योगी की तस्वीर 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुलंदशहर में प्रभावी मतदाता संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले और उसके बाद की सरकारों के कार्यकाल फर्क साफ दिखाई दे रहा है वर्तमान सरकार ने 67 फ़ीसदी माइनॉरिटी को टिकट देने का काम किया है हमने सामाजिक न्याय का मॉडल खड़ा किया है।

जबकि समाजवादी पार्टी ने अपनी सोच के अनुरूप दंगाइयों अपराध में शामिल करने का काम किया है प्रत्याशियों की सूची उनकी सोच के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्री राम मंदिर करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को समाजवादी पार्टी की सरकार ने काम किया था और उनकी सोच आगे भी ऐसी ही रहेगी।

देखें वीडियो... 

सरकार ने 80 करोड़ को प्रदेश में निशुल्क राशन, निश्शुल्क वैक्सीन दी है। ओमिक्रोन से सबको लड़ना है, देश जीतेगा। कहा कि 2017 में सरकार बनाने के बाद अवैध बूचडखानो को बंद किया। एंटी रोमियो दल बनाकर बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया। किसानों का 36000 करोड़ ऋणमाफ किया।

Full View

पीएम मोदी के कोरोना प्रबंधन को विश्व में सरहाया गया

यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के कोरोना प्रबंधन को पूरी दुनिया ने सरहाया है। 135 करोड़ की आबादी के जीवन को बचाने का मंत्र जो पीएम मोदी ने दिया था उसका दुनिया लोहा मान रही है। करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है। भारतीयों ने पीएम मोदी के नेतृत्व के प्रति निष्ठा व्यक्त की है।

योगी आदित्यनाथ 

जो उसमें कोरोना से लड़ने का कोविड प्रबंधन माडल का दुनिया ने लोहा माना है। तीसरी लहर में एक फीसदी लोग भी हास्पिटल में नही है। हर जगह आक्सीजन है। थर्ड वेव बढ़ रही है, कोरोना से डरने एवं भागने की नही, बल्कि सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वैक्सीन लगने से लोगो को ताकत मिली है, ये देश की लड़ाई है, सबको मिलकर इससे लड़ना है। उन्होंने लोगों से मास्क जरूर लगाने की अपील की।

भाजपा ने यूपी को दिया सुरक्षा का मॉडल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि भाजपा ने उत्तरप्रदेश में सुरक्षा का एक मॉडल खड़ा किया, बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया, सपा सरकार में व्यापारियों से वसूली होती थी। हर तीसरे दिन दंगे होते थे। जबकि हमारी प्रदेश में सरकार बनते ही जो कानून को धता बताते थे उनको गिरफ्त में लिया गया।

ये जज्बा भाजपा में है। दंगाइयों को जेल भेज गया। उन्हें नोटिस भेजा गया और उनके घरों की कुर्की कराई गई। उन्होंने सपा की प्रत्याशियों की जारी सूची पर तंज कसा। कहा कैराना पलायन, मुजफ्फरनगर दंगे, बुलंदशहर उपद्रव के लिए जिम्मेदार लोग इसमें शामिल हैं। जबकि कैराना के माध्यम से यूपी को कश्मीर बनाने वालों को बोल दिया है कि पश्चिमी यूपी अब विकास की ओर बढ़ रहा है।

भाजपा ने यूपी को दिया विकास का मॉडल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप के नाम से अलीगढ़ विश्वविद्यालय के योगदान को नही भूले हैं। अलीगढ़ में उन नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी के नाम पर यूनिवर्सिटी की स्थापना, बुलंदशहर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज एटा सहित उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना मेरठ मंडल में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना जेवर में एयरपोर्ट और नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना सहित उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों से आकर उद्योगों की स्थापना का काम करने का काम किया है और विकास का मॉडल उत्तर प्रदेश को दिया है भारत में उत्तर प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था सर्वाधिक मजबूत करने का काम किया है।

सीएम ने विपक्ष पर साधा ऐसे निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि पहले सरकार के लोग अपनी समृद्धि को ही सामाजिक न्याय मानते थे लेकिन हमारे लिए यूपी की आबादी ही हमारी समृद्धि है हमारा घर -परिवार है। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बंगले बनाए हैं। हमने गरीबो के घर बनवाए हैं।

उन्होंने यूपी को अंधेरे में रखा, वो बिजली नही देते थे, फिर फ्री बिजली कहां से देंगे। जबकि हमारी सरकार ने बिजली बंद नही होने दी। बुलंदशहर में कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कालेज बनाने का काम शुरू कर दिया है। घर घर बिजली पहुंचाने का काम किया, घर-घर शौचालय पात्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया।

भाजपा सरकार ने ऐसा काम किया कि हिस्ट्रीशीटर थाना संचालित न कर सके, भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की। दंगाई पर कार्रवाई की। सरकारी भर्ती में पारदर्शिता बनाई, बिजली 24 घंटे हर गरीब को मिल सके। बहन बेटियों के सम्मान के साथ कोई गुंडा खिलवाड़ न कर सके। गरीब कल्याण कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था भाजपा ने दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर 

भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की योगी की अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद के प्रत्याशी लक्ष्मी राज सिंह, खुर्जा की प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह, डिबाई के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश सिंह, शिकारपुर के प्रत्याशी अनिल शर्मा, स्याना के प्रत्याशी देवेंद्र लोधी, अनूपशहर के भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

सीएम योगी ने किया डोर टू डोर संपर्क

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम के बाद बुलंदशहर के मोहल्ला गिरधारी नगर में पहुंचे और डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट मांगे उन्होंने भाजपा की नीति नीतियों से अंकित सर पत्र भी दिए हालांकि योगी आदित्यनाथ का मोहल्ले वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया

Tags:    

Similar News