UP Election 2022: अखिलेश यादव से मिले चंद्रशेखर आजाद, गठबंधन की अटकलें तेज

UP Election 2022: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सामाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं। दोनों के बीच गठबंधन पर चर्चा होने की संभावना है।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Published By :  Shreya
Update: 2021-11-28 06:48 GMT

चंद्रशेखर आजाद-अखिलेश यादव (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunaav) होने वाले हैं। चुनाव से पहले नफा नुकसान का आकलन कर सियासी दलों का गठबंधन की कोशिश जारी है। आज भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंदशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से उनके आवास पर मिलने पहुंचे।

यह मुलाकात 2022 चुनाव को लेकर बताई जा रही है कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद सपा से गठबंधन (SP-Bhim Army Gathbandhan) के पक्ष में हैं। इसी को लेकर आज वह उनसे मिलने पहुंचे थे। चंद्रशेखर आजाद आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस (Chandrashekhar Azad Press Conference) भी करेंगे। उसमें इस पर कुछ खुलासा भी कर सकते हैं। 

साइकिल पर सवार होना चाहते हैं कई दल

गौरतलब है कि भाजपा (BJP) विरोधी तमाम छोटे दल अखिलेश यादव के साथ गठबंधन कर मिशन 2022 (Mission 2022) में साइकिल के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्षधर हैं। अब इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) भी इस गठबंधन में शामिल होकर और मजबूती के साथ मैदान में उतरना चाह रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय और उनका संगठन भी मजबूत है वह दलितों के बड़े नेता के तौर पर उभरे हैं और मायावती के वोट बैंक (Mayawati Vote Bank) में जरूर सेंधमारी करेंगे। इसी को ध्यान में रखकर अखिलेश यादव चंदशेखर को भी वरीयता देते हुए कुछ सीटें दे सकते हैं। इसी सिलसिले में आज उनकी मुलाकात हुई है।

बता दें इससे पहले सपा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर, महान दल, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, अपना दल के, और सावित्रीबाई फुले गठबंधन कर चुकी हैं। इसके साथ ही अखिलेश के चाचा शिवपाल भी सपा के साथ गठबंधन का इंतजार कर रहे हैं। अखिलेश की ओर से उन्हें भी गठबंधन का इशारा कर दिया गया है। अब चंदशेखर के आने से एक बड़ा दलित तबका उनके साथ जुड़ेगा और इसका फायदा दोनों दलों को हो सकता है।

चंद्रशेखर ने किया है सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान

गौरतलब है कि चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया है उन्होंने कहा था कि अगर विपक्षी दल उनका साथ देते हैं तो हम मज़बूती के साथ योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और उन्हें हराकर देंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News