UP Election 2022: सुने भाजपा का चुनाव गीत, सीएम योगी ने किया लॉन्च

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना चुनावी गीत लांच किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया हैं।

Report :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-01-21 11:32 GMT

बीजेपी का चुनावी गीत लांच 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा तारीख को का घोषणा कर दिया है। इसके बाद से पक्ष विपक्ष के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है राज्य के सभी सियासी दल अपना चुनावी समीकरण साधने के लिए रोज नए नए कदम उठा रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 भारतीय जनता पार्टी के चुनावी गीत का लॉन्चिंग किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं। सीएम योगी ने गीत का लॉन्चिंग करते हुए अपने संबोधन में कहा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आरंभ हो चुका है। हमारी सरकार में गरीबों को ₹500000 का स्वास्थ्य बीमा कवर मिला इसके अलावा 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन भी दिया गया है। पिछले 5 साल के हमारे सरकार में उत्तर प्रदेश में हमने 500000 नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। वहीं 36000 करोड रुपए का किसानों का कर्ज माफ किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के इस गीत लांचिंग पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा पिछले 5 साल की सरकार गरीबों को समर्पित सरकार रही है। गांव और शहर के हर क्षेत्रों में लोगों को पक्के मकान दिए गए हैं, घर-घर शौचालय दिया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सरकार से पहले जिन गांवों में लोग अपने हाथों से पंखा चलाया करते थे, बिजली जहां कभी आती ही नहीं थी उन गांव में भी हमारी सरकार ने 24 घंटे बिजली और मुफ्त में बिजली कनेक्शन देने का काम किया है। इसके अलावा पिछले 5 सालों में हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार के पूर्व उत्तर प्रदेश में बस गुंडागर्दी रहता था लोग बेटियों को उठा ले जाते थे, कोई भी खुशहाल नहीं रहता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म हो चुका है। अब बेटियां रात के 12:00 बजे भी बेधड़क कहीं जा सकती हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश से गुंडागर्दी सिरी से खत्म हो गया है। अब राज्य में बस कानून का राज है। वहीं प्रदेश से हमने भ्रष्टाचार को भी जड़ से उखाड़ फेंका है, पिछले 5 सालों में 5 लाख के करीब सरकारी नौकरियां बिना रिश्वत लोगों को मिली हैं लेकिन पिछली सरकारों में सैफई परिवार 11 नौकरियों के लिए रिश्वत लिया करता था।

Tags:    

Similar News