Uttar Pradesh: भाजपा में कई दलों के दर्जनों नेता, कई संगठनों ने भी भाजपा को दिया समर्थन

UP Election 2022 : मंगलवार को लखनऊ स्थित भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय पर कई दलों के दर्जनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-02-15 15:24 IST

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दो चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है तथा अभी कुल 5 चरणों का मतदान शेष करने के साथ ही भाजपा के लिए बेहद सकारात्मक खबर सामन आ रही है। मंगलवार को लखनऊ स्थित भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय पर कई दलों स दर्जनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को सदस्यता ग्रहण करने के साथ जी 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। 

कई दलों से आए नेताओं के अलावा कुछ संगठनों ने भी बगैर किसी शर्त के भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने के साथ चुनाव में जिताने की बात कही। 




 भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भविष्य में काम करने का संकल्प कर रहें है

इस दौरान सदस्यता शुरू होने से पूर्व भाजपा द्वारा कहा यह बात कही गई कि-"आज समस्त महानुभाव यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम तथा सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो रहें है, तथा भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भविष्य में काम करने का संकल्प कर रहें है।"




 


निम्नलिखित नेता हुए भाजपा में शामिल-

  • डा. प्रियंका किशोर ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का साथ आ गई है। यह जिला बहराइच से हैं जो कि कांग्रेस की प्रदेश को-ऑर्डिनेटर शक्ति सेन्ट्रल जोन उ0प्र0, प्रदेश सचिव उ0प्र0 महिला कांग्रेस, सक्रिय सदस्य डी0सी0सी0 बहराइच, सदस्य टेलिफोन एडवाइजरी कमेटी संचार मंत्रालय रह चुकी हैं।
  •  शिखा मिश्रा -जिला अमेठी, एक्टर, प्रोडयूसर फिल्म व टेलीविजन कलाकार, भोजपुरी, हिन्दी व मराठी फिल्में, मिस उत्तराखण्ड रह चुकी है।
  •  अशफाक अहमद खान - जिला बलरामपुर से। यह पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी 1998 बलरामपुर रह चुके हैं।
  • डा. राज नारायण सिंह(प्रसपा) -जिला उन्नाव से हैं। जो कि पूर्व जज, पूर्व चेयरमैन जिला उपभोक्ता फोरम, कानपुर नगर, पूर्व कोषाधिकारी व पूर्व नौ सेना अधिकारी, अध्यक्ष श्याम नगर कानपुर विकास समिति कानपुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मानव अधिकार रह चुके हैं। 
  • इनके साथ श्री इख्लाक मोहम्मद प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रमुख रूप से व श्री एस0के0 दीक्षित पूर्व नौसेना अधिकारी, श्री के0के0 दीक्षित एड0, श्रीमती अनुराधा तिवारी, श्री बच्चू सिंह राठौर, श्री राज बक्श सिंह पूर्व प्राचार्य, श्री पंकज द्विवेदी व सतेन्द्र सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 
  • राजवन सिंह पटेल (अपना दल कमेरावादी)-जिला सोनभद्र से हैं। यह प्रदेश अध्यक्ष अपना दल (कमेरावादी) रह चुके हैं।
  • श्याम बिहारी यादव ( लोकदल )-जिला सीतापुर से हैं। यह प्रदेश महासचिव लोक दल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनरेगा मजदूर एवं शिक्षा स्वास्थ्य संगठन, पूर्व लोकसभा प्रभारी सलेमपुर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तथा कोषाध्यक्ष प्रधान संघ, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रह चुके हैं।
  • शरद पाण्डेय(बसपा)- जिला अयोध्या से हैं। यह लोकसभा प्रभारी अयोध्या, पूर्व जोनल एवं मण्डल को-आर्डिनेटर रह चुके हैं।
  • राजेश तिवारी उर्फ राजू (लो0 कांग्रेस)- जिला लखनऊ, बी.एस.सी/बी.एड./एलएलबी, पूर्व अध्यक्ष शिया पी.जी. कालेज, पूर्व प्रदेश महासचिव लोकतांत्रिक कांग्रेस छात्र सभा, पूर्व पार्षद (मनोनीत) रह चुके हैं।.
  •   (डा0) उपेन्द्र प्रजापति (बसपा)- जिला गोरखपुर से हैं। यह मण्डल प्रभारी गोरखपुर, जिला संयोजक, जिला पंचायत रनर अप रह चुके हैं।
  • मीनू तिवारी - जिला लखनऊ से हैं। यह आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा, प्रदेश अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा, सामाजसेविका, प्रदेश अध्यक्ष आर्यावर्त सनातक महासभा, पत्रकार दैनिक सहानुभूति समाचार पत्र/ एस0बी0 24 न्यूज पोर्टल से जुड़ी हैं।
  • इं. स्वामी दयाल गौड़ ( अखिल भारतीय वीर एकलव्य महासंघ )- जिला लखनऊ से। यह प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय वीर एकलव्य महासंघ, संरक्षक होमगार्ड एसो0, संयुक्त मंत्री निषाद कल्याण सभा उ0प्र0  पद पर हैं।
  • सुश्री जन्वही पाण्डेय- जिला अम्बेडकरनगर से हैं। यह लोक गीत कलाकार अवध गायन व भजन के क्षेत्र से जुड़ी हैं।
  • अरविन्द वर्मा (दिस्सू भैया)- जिला झांसी, पार्षद प्रतिनिधि, माता जी श्रीमती उर्मिला देवी नगर निगम सभासद (निर्दलीय) हैं।
  • सुनील महेन्द्र राव -जिला देवरिया से हैं। यह  शिपिन्ग प्रोपराईटर व समाजसेवी हैं।
  • डा. पवन त्रिपाठी (एन0सी0पी0)-जिला प्रयागराज से हैं। यह प्रदेश महासचिव एन0सी0पी0 रह चुएक हैं।इनके साथ श्री हरिओम रस्तोगी, पूर्व प्रदेश सचिव कानपुर, श्री कृपाल सिंह जिला अध्यक्ष उन्नाव, श्री राजू कन्नौजिया जिला सचिव कानपुर व श्रीमती सुमिता उपाध्याय प्रदेश महासचिव आजमगढ़ ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।
  • नीरज कुमार सैनी(कांग्रेस )- जिला लखनऊ से हैं। यह पूर्व सेक्टर प्रभारी, महासचिव ब्लाक मलिहाबाद, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग रह चुके हैं।
  •  नीरज द्विवेदी - जिला सुल्तानपुर से हैं। यह सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
  • डा. मनोज कुमार सिंह - जिला जौनपुर, सहायक प्रोफेसर जौनपुर विश्वविद्यालय।
  • अरविन्द कुमार सिंह (प्रसपा)- जिला सल्तानुपर, प्रदेश सचिव प्रसपा रह चुके हैं।
  • जान्हवी प्रसाद उपाध्याय(प्रसपा)- जिला झांसी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसपा रह चुकी हैं।
  •  सत्यदेव सिंह-जिला सुल्तानपुर, समाजसेवी, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद कानपुर।
  • जगदीश प्रताद तिवारी-जिला लखनऊ से हैं। यह पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हैं।
  • उमेश दुबे (सपा)- जिला कानपुर देहात, जिला पंचायत सदस्य सपा, पूर्व वार्ड अध्यक्ष भाजपा कानपुर देहात रह चुके हैं।  इनके साथ प्रदीप शुक्ल, अवध तिवारी, श्रीमती किरण देवी अग्निहोत्री, श्रीमती इंद्रा गुप्ता, श्री संदीप सिंह, श्री भूप नारायण त्रिवेदी व श्री मोहित दीक्षित ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
  • श्री प्रान्शू सिंह चन्देल (सपा)- जिला हमीरपुर, जिला उपाध्यक्ष सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, हमीरपुर, जिला अध्यक्ष अर्न्तराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी रह चुके हैं।

इन नेताओं के अतिरिक्त भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बिना शर्त समर्थन देने वाले संगठन के नाम निम्न हैं-

  •  जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन, लखनऊ, उ0प्र0- श्रीमती उमा मिश्रा (अध्यक्ष)
  • भारतीय एकता युवा मोर्चा- श्री दीपक लाल श्रीवास्तव (संस्थापक) 
  •  मनोज कुमार चौरसिया (राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी) -जिला सोनभद्र, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, घटक दल राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, पूर्व युवक प्रदेश सचिव लोकतांत्रिक कांग्रेस, जिला सचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा, प्रदेश महामंत्री अति पिछड़ा एवं अति दलित महासभा।
  • भारतीय किसान मंच- श्री देवेन्द्र तिवारी "रिंकू" , (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
Tags:    

Similar News