UP Election 2022: चंदौली में अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

UP Election 2022: चंदौली जनपद (Chandauli District) में कल शाम चुनाव प्रचार अभियान थम गया। अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-06 11:05 GMT

चंदौली: अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

Chandauli News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए चंदौली जनपद (Chandauli District) में कल शाम चुनाव प्रचार अभियान थम गया। 7 मार्च को होने वाले सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (Congress) ने अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनावी जनसभा में मतदाताओं को रिझाने का भरपूर प्रयास किया।

बता दें कि जनपद चंदौली (Chandauli District) के 14 लाख 42 हजार 703 मतदाता आगामी 7 मार्च को 925 मतदान केंद्रों के 1694 बूथ पर राजनीतिक दल व निर्दल सहित कुल 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

भाजपा सपा व बसपा के बीच त्रिकोणात्मक लड़ाई (triangular fight)

जिसमें मुगलसराय के 2 निर्दलीय सहित 13 प्रत्याशी, सकलडीहा से एक महिला प्रत्याशी सहित कुल 9 प्रत्याशी, सैयदराजा से 3 निर्दलीय सहित 11 प्रत्याशी जिनमें 2 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं और चकिया सुरक्षित से 2 निर्दलीय सहित 10 प्रत्याशी मैदान में है।यहां सकलडीहा को छोड़कर शेष अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों मुगलसराय, सैयदराजा और चकिया में भाजपा सपा व बसपा के बीच त्रिकोणात्मक लड़ाई है।


सकलडीहा में लड़ाई चतुष्कोणीय

जबकि सकलडीहा में लड़ाई चतुष्कोणीय है।यहां मुख्य मुकाबला भाजपा (BJP) सपा (SP), बसपा (BSP) व कांग्रेस (Congress) के बीच है। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद को 21 जोन और 127 सेक्टरों में बांटा गया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News