UP Election 2022: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, साइकिल की करेंगे सवारी

Up Election 2022: जसवंतनगर सीट (Jaswantnagar seat) से विधानसभा (Vidhansabha chunav) चुनाव लडेंगे शिवपाल सिंह यादव।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-22 13:20 GMT

UP Election 2022: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव (Social Media)

Up Election 2022 : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (National President of Progressive Samajwadi Party Shivpal Yadav) जसवंतनगर सीट (Jaswantnagar seat)  से विधानसभा सीट (Vidhansabha chunav) से चुनाव लडेंगे। छठी बार इस सीट पर चुनाव लड़ रहे शिवपाल (Shivpal singh Yadav) सपा के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगे। दरअसल कुछ दिन पहले ही प्रसपा ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर साथ मे चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 

 1967 में पहली बार विधायक बने मुलायम सिंह यादव

जसवंतनगर यादव परिवार की पारंपरिक सीट रही है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली दफा इसी सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1967 में पहली बार विधायक बने मुलायम लगातार छह बार इस सीट से निर्वाचित हुई। फिर सांसद बनने के बाद 1996 में ये सीट उनके छोटे भाई शिवपाल यादव के कब्जे में आ गई। जो यहां से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। 

चुनाव चिह्न चाबी को चुनाव आयोग ने किया जब्त 

वहीं सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने पर शिवपाल ने बताया कि एक षड्यंत्र के तहत उनके पार्टी के चुनाव चिह्न चाबी को चुनाव आयोग ने जब्त कर लिया है। इसिलिए बदली हुई परिस्थिति में वो साइकिल के चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। जसवंतनगर सीट पर मतदान तीसरे चरण यानि 20 नवंबर को है। 

1980 के बाद से सीट पर यादव परिवार का वर्चस्व 

यादव परिवार के अभेध किले के तौर पर पहचाने वाले जसवंतनगर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी शिवपाल यादव ने 52616 वोट के बड़े अंतर से भाजपा उम्मीदवार मनीष यादव को पटखनी दी थी। यादव और मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर समाजवादी पार्टी आसानी से जीतते आई है। 1980 के बाद से अब तक इस सीट पर यादव परिवार का वर्चस्व रहा है। अंतिम बार 1980 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को कांग्रेस के बलराम सिंह यादव के हाथों शिकस्त झेलने पड़ी थी। 

आपको बता दें 2017 में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भतीजे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अनबन होने के कारण उन्हें सपा छोड़नी पड़ी थी। बाद में उन्होंने अपनी अलग पार्टी  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई। अंततः मुलायम सिंह यादव के हस्तेक्षप के कारण सपा और प्रसपा के बीच गठबंधन आकार ले सका।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Tags:    

Similar News