UP Election 2022: बरेली मंडल में रहा है भाजपा का पूरा कब्जा, इस बार मिल रही चुनौती

UP Election 2022: यूपी में हुए पिछले चुनाव में भाजपा ने अधिकतर सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। बरेली में नौ में नौ सीटों को अपने पाले में किया था ।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Monika
Update: 2022-02-12 07:19 GMT

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

UP Election 2022: यूपी में दूसरे चरण ( UP second phase election )  के होने वाले चुनाव में पश्चिम के साथ रूहेलखंड क्षेत्र (Rohilkhand)  के की कई विधानसभा सीटों ( UP Election 2022) पर होनेे वाले चुनाव में भाजपा समेत विपक्ष की पैनी नजर लगी हुई है। इसमें बरेली मंडल (Bareilly Division) का अधिकतर क्षेत्र शामिल है। इस पूरे क्षेत्र में कुछ जगहों पर 14 फरवरी तथा कुछ पर चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

यूपी में हुए पिछले चुनाव में भाजपा ने अधिकतर सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। इसमें बरेली मंडल (Bareilly Division) की अधिकांश सीटों जिसमें बरेली में नौ में नौ सीटों का अपने पाले में किया था जबकि बदायूं (Badaun) में छह में से पांच तथा शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में छह में से पांच सीटों को जीतने का काम हुआ था। भाजपा एक बार फिर इस कोशिश मे है कि वह अपना पिछला रिकार्ड दोहरा सके।

इस मंडल में सबकी निगाह शाहजहांपुर की सदर सीट (Shahjahanpur Sadar seat) पर है जहां योगी सरकार (Yogi Government) के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) अपनी नौवी जीतके लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। लेकिन खन्ना को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। एक अन्य सीट बदायूं की सदर सीट है जहां योगी सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री महेश कुमार गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। वह दो बार इस सीट पर चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा बरेली मंडल की बहेडी सीट से योगी सरकार के राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। यहां उनकी टक्कर सपा के अताउर्रहमान से है। यहां बसपा के कुर्मी उम्मीदवार से भाजपा को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

यहां धर्मपाल सिंह सपा और बसपा के त्रिकोणीय मुकाबले में 

इसी तरह बरेली मंडल में आवंला एक बेहद महत्वपूर्ण सीट है जहां पर वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सपा और बसपा के त्रिकोणीय मुकाबले में चुनाव मैदान में है। इस बार बरेली मंडल में एक और मुकाबला बेहद दिलचस्प देखने को मिलेगा। यहां के बदायुं जिले की बिल्सी सीट से भाजपा से आए आरके शर्मा इस दफे समाजवादी पार्टी से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बदायूं की खास बात यह है कि इस जिले में लगातार कोई विधायक दो बार चुनाव नहीं जीत पाया है। जबकि बसपा से साजिद खां चुनाव मैदान में उतरे हैं। पीलीभीत जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें पीलीभीत सदर बरखेडा पूरनपुर तथा बीसलपुर शामिल हैं। जबकि बदायूं में छह सीटें हैं जिनमें सदर शोखपुर बिल्सी बिसौली दातागंज तथा सहसवान सीटें शामिल हैं।

Tags:    

Similar News