UP News: लखनऊ में जुटे नाराज बिजली कर्मी, दी चेतावनी...सरकार नहीं मानी तो 28 मार्च को होगा विशाल प्रदर्शन

UP News: संयुक्त मंच ने रैली में एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिजली कर्मियों का उत्पीड़न, निलम्बन, निष्कासन और एफ. आई. आर तत्काल वापस ली जाये और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए 03 दिसम्बर के समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।

Update: 2023-03-24 18:54 GMT
UP electricity workers Protest in lucknow

UP News: बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त करने हेतु राज्य सरकार के विभागों, निगमों, स्थलीय निकाय एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के संयुक्त मंच के बैनर तले आज राजधानी लखनऊ में सरोजनी नायडू पार्क स्थित बी. एन. सिंह की प्रतिमा पर हजारों की तदाद में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

संयुक्त मंच ने सरकार से की ये मांग

संयुक्त मंच ने रैली में एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिजली कर्मियों का उत्पीड़न, निलम्बन, निष्कासन और एफ. आई. आर तत्काल वापस ली जाये और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए 03 दिसम्बर के समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।

28 मार्च को सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन का एलान

संयुक्त मंच ने 28 मार्च को सभी जनपदों में सरकारी विभागों, निगमों, स्थानीय निकाय और विश्व विद्यालय के कर्मचारियों का 02 घण्टे का धरना व विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संयुक्त मंच ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त नहीं किया गया तो मंच और कठोर कार्यवाही करने हेतु बाध्य होगा जिसमें प्रदेश के सभी 18 लाख कर्मचारी सम्मिलित होंगे।

विरोध सभा में ये मौजूद रहे

आज की विरोध सभा में राज्य / निगम / निकाय कर्मचारी संयुक्त मंच के संयोजक अमरनाथ यादव, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एन.डी. द्विवेदी, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस.पी. तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज मिश्र, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्र, उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम राज दुबे, परिवहन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र मिश्र, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिशरण मिश्र, उप्र विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रिंकू राय, महासंघ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, पंचायती राज महासंघ के अध्यक्ष रामेन्द्र श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस. के. रावत, हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र मुख्यतया सम्मिलित हुए एवं सभा को सम्बोधित किया। सभा का संचालन बी. एल. कुशवाहा ने किया।

Tags:    

Similar News