UP News: विश्वस्तरीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की ओर अग्रसर है प्रदेश यूवाओं को मिल रहा रोजगार

UP News: त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-22 16:15 GMT

UP Gautam Buddha Nagar UNESCO India Africa Hackathon CM Yogi adityanath (Social Media)

UP News: गौतमबुद्धनगर में आयोजित यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन का शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है। प्रदेश में देश और विदेश के बड़े उद्यमी और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां बड़ी मात्रा में निवेश कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने कई फोकस सेंटर तय किए हैं। इसमें स्टार्टअप, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रो फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल, नवीनीकरण ऊर्जा आदि शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना वर्तमान में एक स्टार्टअप की तरह उभरकर विशेष एवं प्रसिद्ध उत्पादों को जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। इस संबंध में हमारी नीति भी स्पष्ट है।

उन्होने कहा कि युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित करते हुए अनुकूल नीतिगत वातावरण प्रदान करके विश्वस्तरीय स्टार्टअप इकोसिस्टम स्थापित करने की ओर तेजी से अग्रसर है। नीति आयोग द्वारा जारी किए गए इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 के परफॉर्मर कैटेगरी के तहत बड़े राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश देश के टॉप-5 राज्यों में सम्मिलित है। हम जल्द ही शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

भारतीय मनीषा की अभिव्यक्ति वसुधैव कुटुम्बकम् के भावों का प्रतिनिधित्व करती है। भारत सदैव इसको अनुसरण करते हुए विश्व बंधुत्व के भाव को प्रबल करता रहा है। हैकथॉन भी हमारी इसी लोककल्याणकारी नीति का प्रतीक है। यह बातें मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर में आयोजित यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन का शुभारंभ करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने इंडो-अफ्रीकी देशों की कल्चरल परेड को भी देखा।

श्रीराम, श्रीकृष्ण और बुद्ध की धरती है उत्तर प्रदेश

अफ्रीका के कई देशों से आए डेलिगेट्स, छात्रों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि भारत ने कभी भी तलवार के बल पर किसी पर प्रभुत्व स्थापित नहीं किया। भारत ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। भगवान श्रीराम की गाथा विश्व समुदाय के समक्ष मानव जीवन के सच्चे आदर्शों को व्यक्त करती है। अफ्रीका महाद्वीप के मारीशस में भगवान राम की आराधना और रामायण का प्रभाव सर्वविदित है। उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महात्मा बुद्ध की धरती है।

नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं भारत-अफ्रीका संबंध

दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत के संबंधों की मधुरता पर चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अपने अहिंसक आंदोलन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर और अहिंसा को आधार बनाकर रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू किया और भेदभावपूर्ण व्यवस्था का अंत किया। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत और अफ्रीका महाद्वीप के संबंध एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। हाल ही में भारत से विलुप्त हो चुके चीतों को सितंबर 2022 में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। ये चीते अफ्रीकन देश नामीबिया ही से लाए गए थे।

36 घंटे तक चलेगा हैकथॉन

36 घंटे के इस हैकथॉन का आयोजन 25 नवंबर तक किया जा रहा है। इस हैकथान में प्रतिभाग करने के लिए 22 देशों के 400 से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतिनिधि यहां उपस्थिति हुए हैं। सभी छात्र छात्राएं भारत के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर अलग-अलग टीमों के माध्यम से विभिन्न प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर समाधान बनाने का प्रयास करेंगे। यह आयोजन अफ्रीका के छात्र छात्राओं को भारत में शिक्षा एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के नए अवसरों का लाभ उठाने का भी अवसर प्रदान करता है।

भारत की विशिष्ट धरोहरों का जरूर करें भ्रमण

प्रदेश में आए देश-विदेश के मेहमानों से सीएम योगी ने अपील की और कहा कि सभी सम्मानित अतिथियों से मेरा अनुरोध है कि इस हैकथॉन के पश्चात आप प्रदेश में स्थिति भारत की विशिष्ट धरोहरों काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा आदि का भ्रमण कर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी परिचय प्राप्त करें।

Tags:    

Similar News