UP Gold Silver Price Today: यूपी में सस्ता हुआ सोना चांदी, खरीदारी से पहले चेक कर लें रेट

UP Gold Silver Price Today 07 January 2023: सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ होता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-07 01:37 GMT

Gold Silver Price Today 7 January 2023: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। शनिवार को प्रदेश में सोना के भाव में गिरावट आई है। इससे पहले यहां सोने का भाव लगातार बढ़ रहा था। वहीं, चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। कीमती आभूषण के दाम में गिरावट आने के बाद सोना 56 हजार के नीचे आ गया है,जबकि चांदी 71 हजार के करीब कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप आज सोना चांदी में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। क्योंकि दाम तगड़ी गिरावट आई है।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 430 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना 55680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेटे सोने के भाव में भी 400 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद यह 51,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता चांदी के भाव में 1000 रुपए की तगड़ी गिरावट आई है। इसके बाद चांदी 71,100 रुपये पर आ गई है। जो कल तक यह 72 हजार रुपये के पार कारोबार कर रही थी।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51050 रुपये (22 कैरट) 55680 (24 कैरट)

• कानपुर : 51050 (22 कैरट), 55680 (24 कैरट)

• आगरा: 51000 (22 कैरट), 55600 (24 कैरट)

• नोएडा: 51050 (22 कैरट), 55680 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51050 (22 कैरट), 55680 (24 कैरट)

• वाराणसी: 5100 (22 कैरट), 55600 (24 कैरट)

• मथुरा : 51000 (22 कैरट), 55650 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 71,100 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,100 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,000 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।latest update precious jewelerylatest update precious jewelery

Tags:    

Similar News