UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोने के भाव में इजाफा, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर का रेट

UP Gold Silver Price Today 09 January 2023: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के जो भाव जारी किए जाते हैं। वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें कोई कर शामिल नहीं होता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-09 04:46 GMT

UP Gold Silver Price Today(सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 09 January 2023: भारतीय सहित उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 09 जनवरी, 2023 सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को यूपी में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। सोना महंगा होने के बाद 56 हजार के पार चला गया है। चांदी स्थिर होकर 72 हजार के करीब ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर आप आज सोना को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़े सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, सोमवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 330 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना 56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये महंगा होकर 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा चांदी के भाव आज स्थिर रहे हैं और यह 71,800 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रहा है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51750 रुपये (22 कैरट) 56440 (24 कैरट)

• कानपुर : 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• आगरा: 51700 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

• नोएडा: 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51700 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

• मथुरा : 51650 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 71,800 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,800 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,700 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News