UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव में हुई बढ़ोतरी, चांदी रही स्थिर, जानिए अपने शहर का रेट

UP Gold Silver Price Today 26 December 2022: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-27 01:35 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 27 December 2022: यूपी के सर्राफा बाजार में 27 दिसंबर, 2022 को सोना व चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोना के भाव में इजाफा हुआ है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। आज सोना महंगा होकर 54 हजार रुपये पार चला गया है,जबकि चांदी स्थिर होने के बाद भी 71 हजार के पार पर कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप सोना को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

यूपी में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उसके बाद यह 54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में भी बढ़ोतरी देखने के मिली है। आज इसमें भी 100 रुपये का इजाफा हुआ है। इस इजाफे के बाद यह 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी के भाव आज स्थिर रहे है और यह 71,100 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 50100 रुपये (22 कैरट) 55630 (24 कैरट)

• कानपुर : 50090 (22 कैरट), 54,100 (24 कैरट)

• आगरा: 50000 (22 कैरट), 54200 (24 कैरट)

• नोएडा: 50100 (22 कैरट), 54630 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 50000 (22 कैरट), 54530 (24 कैरट)

• वाराणसी: 50100 (22 कैरट), 54200 (24 कैरट)

• मथुरा : 50100 (22 कैरट), 54630 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 71100 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71100 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,200 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News