UP Gold Silver Prices Today: सोना के भाव में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी, आज 10 ग्राम सोना मिलेगा इस कीमत पर

UP Gold Silver Prices Today: राजधानी लखनऊ में सोने के भाव में गिरावट आई है,जबकि चांदी ने अपनी चमक बढ़ाई है। जानिए आज के अन्य जिलों के भाव

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-04 06:09 GMT

Gold Silver Prices Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Prices Today: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य शहरों के कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव जारी कर दिये गए हैं। लखनऊ के सर्राफा बाजार सोने का भाव में गिरावट आई है तो वहीं चांदी का दाम उछाल है। भाव में गिरावट के बाद शहर में सोना 50 हजार के करीब आज कारोबार कर रहे है। वहीं दाम में उछाल के बाद चांदी 58 हजार के पार चली गई है। ऐसे अगर आप सोने में खरीदने या फिर निवेश करने का मन है तो आज का दिन सही है,क्योंकि आपको अधिक पैसे खर्चा नहीं करने पड़ेंगे।

न्यूजट्रैक हर दिन देता है कीमती आभूषण के भाव की जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर शुक्रवार को 24-22 कैरेट सोना व 999 प्योरिटी वाली चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

आज के सोना व चांदी के भाव

सर्राफा बाजार से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत में 660 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 50,400 रुपये पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 600 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है,जिसके बाद यह 46,250 रुपये हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 300 रुपये बढ़े हैं, जिसके बाद 58400 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।

कल के सर्राफा बाजार का भाव

इससे पहले गुरुवार को राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 51100 और 22 कैरेट सोने क भाव 46850 रुपये प्रति दस दाम पर था। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 58100 रुपये प्रतिकिलो था।

अन्य शहर का सोना चांदी का भाव

शहर>> सोना का भाव>>चांदी का भाव


सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Tags:    

Similar News