UP IAS-PCS Transfer: योगी सरकार ने किए ताबड़तोड़ ट्रांसफर, ये PCS अधिकारी हुए इधर से उधर, वंदना त्रिपाठी ACEO नोएडा बनीं

UP PCS Transfer List 2023: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कई पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें झांसी, बरेली से लेकर मेरठ, कासगंज तक के अधिकारी शामिल हैं।

Report :  aman
Update: 2023-09-29 11:16 GMT

सीएम योगी आदित्यनाथ (Social Media)

IAS-PCS Transfer in UP: योगी सरकार ने शुक्रवार (29 सितंबर) को कई पीसीएस अफसरों के तबादले किए। कासगंज, मेरठ, झांसी से लेकर बरेली तक के एसडीएम को इधर से उधर किया गया है। इन ताबड़तोड़ तबादलों की जद में कई आईएएस अफसर भी आए हैं, जिनमें इनमें नोएडा के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी भी शामिल हैं।

IAS वंदना त्रिपाठी अब ACEO नोएडा

ACEO नोएडा प्रभाष कुमार (IAS) का विशेष सचिव खाद्य के पद पर ट्रांसफर किया गया है। आईएएस प्रभाष कुमार (IAS Prabhash Kumar) को नियंत्रक बाट माप का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह, IAS वंदना त्रिपाठी (IAS Vandana Tripathi) को OSD नोएडा अथॉरिटी से ACEO नोएडा बनाया गया है। वहीं, अमेठी के SDM को प्रयागराज एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई है।

मेरठ से झांसी तक के SDM बदले

इसी तरह यूपी के कई जिलों के पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। PCS कल्पना चौहान SDM कासगंज से तबादला कर अपर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन नगर निगम नियुक्त किया गया है। इसी तरह, PCS हमीद हुसैन SDM मेरठ का तबादला हुआ है, उन्हें अब शामली का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। PCS संजीव कुमार राय SDM महोबा का ट्रांसफर हुआ है, उन्हें उपजिलाधिकारी संतकबीर नगर नियुक्ति मिली है। इसी प्रकार PCS अनिल यादव SDM बरेली का तबादला उपजिलाधिकारी फतेहपुर के पद पर हुआ है। PCS मलखान सिंह SDM इटावा अब उप जिलाधिकारी झांसी बनाए गए हैं। 

Tags:    

Similar News