UP Politics: सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता शाक्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश (UP) के बदायूं में सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता शाक्य और उनके पति समेत पति समेत 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-06-30 11:36 GMT
जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदार सुनीता शाक्य फोटो सोशल मीडिया

UP Politics: उत्तर प्रदेश (UP) के बदायूं में सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता शाक्य और उनके पति समेत पति समेत 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला 

यह पूरा मामला यूपी के बदायूं जिले का है। जहां सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य (Sunita Shakya) पर जिला पंचायत सदस्य अगवा करने के आरोप में बदायूं के उसावां थाने में पुलिस ने मुकदामा दर्ज किया है. जानकारी के मुताबित 27 जून को राह चलते जिला पंचायत सदस्य का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्य़ाशी सुनीता शाक्य पर अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर किया है। सुनीता शाक्य के पति सिनोद शाक्य बीएसपी से दो बार विधायक रहे चुके हैं।

Tags:    

Similar News