UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 7
2024-06-04 08:07 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजनाथ सिंह 37082 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लखनऊ लोक सभा सीट पर आठ राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को 192421, सपा के रविदास मेहरोत्रा को 155339 और बसपा के सरवर मलिक को 11949 मत मिले हैं। इससे जाहिर होता है कि लखनऊ लोक सभा सीट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 37082 वोट से आगे हैं। 

2024-06-04 07:54 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: पीएम मोदी वाराणसी से 1,21,161 वोटों के अंतर से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सीट वाराणसी से करीब 1,21,161 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को 3,19426 वोट मिले हैं। जबकि पीएम मोदी को 4,31,587 वोट मिले हैं।  

2024-06-04 07:48 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मेरठ में अरूण गोविल 19236 वोट से पीछे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है। इस सीट पर इंडिया गठबंधन से सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा 19236 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी अरूण गोविल पीछे चल रहे हैं। 

2024-06-04 07:44 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: जालौन में सपा प्रत्याशी 22558 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: जालौन में सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार बीजेपी प्रत्याशी भानुप्रताप वर्मा से 22558 वोट से आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 07:39 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लखनऊ में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लखनऊ में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। जानकारी मिल रही है कि मारपीट में सपा कार्यकर्ता का सिर फूट गया है। 

2024-06-04 07:35 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अकबरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश की अकबरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले आगे चल रहे हैं। इस सीट पर वह अभी करीब 21 हजार के अंतर से आगे चल रहे हैं। देवेंद्र सिंह भोले को 1,11,366 वोट मिले हैं, जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजा राम पाल को 90,323 वोट मिले हैं। 


2024-06-04 07:15 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फैजाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 3358 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अयोध्या में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर अभी तक समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद सिंह करीब 3358 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को 1,48,143 वोट और सपा प्रत्याशी अवधेश सिंह को 1,51,501 वोट मिले हैं। 

2024-06-04 07:08 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मोहनलालगंज में कौशल किशोर 60379 वोटों से पीछे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश की मोहनलाल गंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर 60379 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी 238674 वोट मिले हैं। 

2024-06-04 07:03 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अंबेडकरनगर से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा 63 हजार से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश की अंबेडकरनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालजी वर्मा आगे चल रहे हैं। इस सीट पर उन्होंने करीब 63 हजार वोटों की लीड बना रखी है। दूसरी ओर बीजेपी के रितेश पांडेय को करीब 1,23,179 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी को 1,92,182 वोट मिले हैं। 

2024-06-04 06:36 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: हरदोई-मिश्रिख दोनों सीटों पर बीजेपी आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: हरदोई से बीजेपी के जयप्रकाश रावत 17221 आगे चल रहे हैं, जबकि मिश्रिख से भाजपा के अशोक रावत 3791 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News