UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों का दिन था। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुआ था।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-06-04 12:30 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live (Pic: Newstrack)

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश से 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। उत्तर प्रदेश में सुबह आठ बजे से 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई। प्रदेश की सभी सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश में 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना हुई। बता दें कि इस इस बार कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल हैं। 

जानें कौन कहां से जीता?

वाराणसी से पीएम मोदी, रायबरेली राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल जीत गए है। नरेंद्र मोदी 1.52 लाख वोट से जीते हैं। राहुल गांधी 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। लखीमपुर खीरी से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा, उन्नांव से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महराज, बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह, चंदौली से सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह, मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी, बहराइच से बीजेपी उम्मीदवार आनंद कुमार ने जीत दर्ज की है। वहीं, अमेठी से स्मृति ईरानी हरा गई हैं। लखीमपुर खीरी से अजय टेनी भी हार गए हैं। वहीं अयोध्या भी बीजेपी फिसल गई। अयोध्या से लल्लू सिंह हार गए हैं। 

2024 में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर लड़ा था चुनाव

बता दें कि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के रूप में, उत्तर प्रदेश का लोकसभा में 80 सीटों के साथ सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। यूपी में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच है। भाजपा ने 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और पांच सीटें अपने छोटे सहयोगियों के लिए छोड़ दी थीं। इंडिया ब्लॉक के भीतर, समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों पर, कांग्रेस ने 17 सीटों पर और तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था।    


Live Updates
2024-06-04 17:21 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: 

उत्तर प्रदेश की 6 सीटों पर कांग्रेस के विजेता 

  • सहारनपुर- इमरान मसूद
  • सीतापुर- राकेश राठोर 
  • रायबरेली- राहुल गांधी 
  • अमेठी- किशोरी लाल 
  • इलाहाबाद- उज्जवल रमन सिंह
  • बाराबंकी- तनुज पुनिया

उत्तर प्रदेश की 2 सीटों पर आरएलडी के विजेता 

  • बिजनोर- चंदन चौहान 
  • बागपत- डॉ राजकुमार सांगवान

मिर्जापुर और नगीना सीट से विजेता

  • मिर्जापुर से अपना दल एस की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल विजेता रहीं।
  • नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद रावण विजेता रहे। 

2024-06-04 17:14 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live:  

  • कैराना- इकरा चौधरी 
  • मुजफ्फरनगर- हरेंद्र सिंह मलिक 
  • मुरादाबाद- रुचि वीरा
  • रामपुर- मोहिबुल्लाह 
  • संभल- जिया उर रहमान 
  • फिरोजाबाद- अक्षय यादव 
  • मैनपुरी- डिंपल यादव 
  • बदायूँ- आदित्य यादव
  • आंवला- नीरज मौर्य
  • खीरी- उत्कर्ष वर्मा 'मधुर'
  • धौरहरा- आनंद भदौरिया
  • मोहनलालगंज- आर.के. चौधरी
  • सुल्तानपुर- रामभुआल निषाद
  • प्रतापगढ़- शिव पाल सिंह पटेल (डॉ. एस पी सिंह) 
  • इटावा- जीतेन्द्र कुमार दोहरे
  • कन्नौज- अखिलेश यादव 
  • जालौन- नारायण दास अहिरवार 
  • हमीरपुर- अजेंद्र सिंह लोधी
  • बांदा- कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल 
  • फ़तेहपुर- नरेश चंद्र उत्तम पटेल
  • कौशांबी- पुष्पेंद्र सरोज 
  • फैजाबाद- अवधेश प्रसाद 
  • अम्बेडकर नगर- लालजी वर्मा 
  • श्रावस्ती- राम शिरोमणि वर्मा
  • बस्ती- राम प्रसाद चौधरी 
  • संत कबीर नगर-) लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद 
  • लालगंज- दरोगा प्रसाद सरोज 
  • आज़मगढ़- धर्मेन्द्र यादव 
  • घोसी- राजीव राय 
  • बलिया सनातन पांडे
  • जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा
  • मछलीशहर- प्रिया सरोज 
  • ग़ाज़ीपुर- अफ़ज़ल अंसारी 
  • चंदौली- बीरेंद्र सिंह 
  • राबर्ट्सगंज- छोटेलाल
  • एटा- देवेश शाक्य 
  • सलेमपुर- रमाशंकर राजभर

2024-06-04 17:05 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live:  

  • अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
  • अलीगढ़- सतीश कुमार गौतम
  • मेरठ- अरुण गोविल 
  • गाजियाबाद- अतुल गर्ग 
  • गौतम बुद्ध नगर- डॉ. महेश शर्मा
  • बुलन्दशहर- डॉ. भोला सिंह
  • हाथरस- अनूप प्रधान बाल्मीकि 
  • मथुरा- हेमामालिनी धर्मेंद्र देवल 
  • आगरा- प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल 
  • फ़तेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर 
  • बरेली- छत्रपाल सिंह गंगवार 
  • पीलीभीत- जितिन प्रसाद
  • हरदोई- जय प्रकाश 
  • मिश्रिख- अशोक कुमार रावत 
  • उन्नाव- स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी 
  • लखनऊ- राज नाथ सिंह 
  • फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत 
  • कानपुर- रमेश अवस्थी 
  • अकबरपुर- देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह 
  • झाँसी- अनुराग शर्मा 
  • फूलपुर- प्रवीण पटेल 
  • बहराइच- आनंद कुमार 
  • कैसरगंज- करन भूषण सिंह 
  • गोण्डा- कीर्तिवर्धन सिंह 
  • डुमरियागंज- जगदंबिका पाल 
  • महराजगंज- पंकज चौधरी 
  • गोरखपुर- रवीन्द्र शुक्ला उर्फ रवि किशन 
  • कुशी नगर- विजय कुमार दुबे 
  • देवरिया- शशांक मणि 
  • बांसगांव- कमलेश पासवान 
  • वाराणसी- नरेंद्र मोदी 
  • भदोही- डॉ. विनोद कुमार बिंद 
  • शाहजहाँपुर- अरुण कुमार सागर

2024-06-04 15:21 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: समाजवादी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और कई सीटों पर जीत के बाद लखनऊ कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। 

2024-06-04 14:45 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बस्ती से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को100994 को वोटों से हराया। 

2024-06-04 14:43 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अंबेडकर नगर सीट पर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को 137247 से हराया। 

2024-06-04 14:40 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने राघव लखनपाल को 64542 वोटों से हराया है। 

2024-06-04 14:37 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कैराना से इकरा हसन ने सपा को जीत दिलाई है। उन्होंने भाजपा के प्रदीप कुमार को 69116 से हराया है।

2024-06-04 14:35 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सुल्तानपुर से मेनका गांधी हार गई हैं। सपा के रामभुआल निषाद ने भाजपा को 43174 वोटों से हराया है।

2024-06-04 14:32 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के विश्वदीप सिंह को 89312 वोटों से हराया है। 

Tags:    

Similar News