UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 2
2024-06-04 14:29 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रामपुर से मोहिबुल्ला की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रामपुर लोकसभा सीट से सपा के मोहिबुल्ला ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 87434 से हराया है। 

2024-06-04 14:27 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: धौरहरा से करीबी मुकाबले में सपा की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने धौरहरा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा की रेखा वर्मा को 4449 वोटों से हराया। 

2024-06-04 14:25 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: जालौन से नारायण दास अहिरावर की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरावर ने भाजपा के भानू प्रताप सिंह वर्मा को 53898 वोटों से हरा दिया है। 

2024-06-04 14:23 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लालगंज में सपा की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लालगंज में सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को 115023 वोटों से हराया। 

2024-06-04 14:20 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: हाथरस में भाजपा प्रत्याशी की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: हाथरस लोकसभा सीट पर अनूप प्रधान वाल्मीकि ने भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने सपा के जसवीर वाल्मीकि को 247318 वोटों से हराया है।

2024-06-04 14:16 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया जश्न

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यलय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। 

2024-06-04 14:11 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मेरठ से जीते अरुण गोविल

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मेरठ से अरुण गोविल ने जीत हासिल की। लंबे समय तक पीछे रहने के बाद उन्होंने बढ़त बनाई और महज 10585 से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा की सुनिता गोयल को मात दी है।

2024-06-04 14:08 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बहराइच से भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बहराइच से भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने सपा के रमेश चंद्र को 64227 वोटों से मात दी है। 

2024-06-04 14:07 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: देवरिया से जीते शशांक मणि

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह को 34842 वोटों से हराया। 

2024-06-04 14:04 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार की जीत हई। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 34804 वोटों से मात दी है। 

Tags:    

Similar News