UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 3
2024-06-04 14:00 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उन्नाव से साक्षी महाराज की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और सांसद साक्षी महाराज की जीत हुई है। उन्नाव से सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन को 35818 वोटों से हराया है। 

2024-06-04 13:52 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: प्रतापगढ़ से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह पटेल की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: प्रतापगढ़ से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह पटेल को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के संगम लाल गुप्ता को 66206 वोटों से हराया है।

2024-06-04 13:48 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: आजमगढ़ से घर्मेंद्र यादव की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजप प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को शिकस्त दी है। धर्मेंद्र यादव की 1,61,035 वोटों से जीत हासिल की।

2024-06-04 13:34 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: लोकसभा चुनाव के नतीजे पीएम मोदी के खिलाफ स्पष्ट जनादेश - खड़गे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ स्पष्ट जनादेश है, उन्होंने इसे पीएम का "नैतिक और राजनीतिक हार" बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह चुनाव परिणाम 'जनता का परिणाम' है यह जनादेश मोदी जी के खिलाफ है। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।"

2024-06-04 13:32 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कानपुर में रमेश अवस्थी की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के रमेश अवस्थी ने कांग्रेस के आलोक मिश्रा को 20968 वोटों से मात दी है। 

2024-06-04 13:29 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा के महेंद्र नागर को हराया है। महेश शर्मा ने 559472 वोटों से जीत दर्ज की है। 

 

2024-06-04 13:22 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह की हुई जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने 46224 वोटों से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को मात दी है। इस जीत के साथ उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। 

2024-06-04 12:59 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बाराबंकी से कांग्रेस के तनुज पुनिया 215704 वोट से जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बाराबंकी से कांग्रेस के तनुज पुनिया 215704 वोट से जीत दर्ज की है। तनुज पुनिया को कुल 719927 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा राजरानी रावत 504223 को मत मिले हैं। 

2024-06-04 12:57 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मैनपुरी में डिंपल दो लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सपा के गढ़ मैनपुरी में डिंपल यादव ने 221639 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने योगी सरकार के मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह को हराया है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव 598526 वोट मिले और वहीं बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह को 376887 वोट मिले हैं। 

2024-06-04 12:45 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बिजनौर सीट से RLD प्रत्याशी चंदन चौहान की जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान ने 28 हजार वोट से जीत दर्ज की है। इस सीट पर रालोद प्रत्याशी ने सपा के दीपक सैनी को हराया है। 

Tags:    

Similar News