MLC Election Result: भाजपा के विशाल सिंह चंचल ने तोड़ा सपा रचित चक्रव्यूह के सात द्वार

Up MLC Election Result: 2022 विधानसभा चुनाव में गाजीपुर में भाजपा की करारी हार हुई थी।

Report :  Rajnish Mishra
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-04-12 08:56 GMT

भाजपा के विशाल सिंह चंचल (social media)

UP MLC Election Result 2022: गाजीपुर जिस तरह से महाभारत के युद्ध में अर्जुन के अभिमन्यु ने गुरु द्रोण द्वारा रचित चक्रव्यूह तोड़ कर पांडवों को हारने से बचाया था। ठीक उसी तरह सपा के राजनीतिक चक्रव्यूह को भाजपा के अभिमन्यु विशाल सिंह चंचल ने गाजीपुर जिला परिषद के चुनाव में सातों विधायकों द्वारा रचित चक्रव्यूह को तोड़ कर जिताया है। जी हां आज हुए एमएलसी चुनाव मतगणना में विशाल सिंह चंचल ने सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मदन यादव को भारी अंतरों से हरा कर एक बार फिर गाजीपुर जिला परिषद की सीट पर कब्जा जमा लिया है।

1,790 मतो से जीते चुनाव

गाजीपुर जनपद के सातों विधायकों का भी सहयोग मदन यादव को चुनाव जीतने में काम नहीं आया।और मदन यादव चारों. खाने चीत हो गये।विशाल सिंह चंचल ने मदन यादव से करीब एक हजार सात सौ नब्बे वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब हो गये।

विधानसभा चुनाव में हुई थी भाजपा की करारी हार

2022 के विधानसभा चुनाव में गाजीपुर में भाजपा की करारी हार हुई थी।और यहां के सभी सातों विधानसभा में सपा गठबंधन व सपा के विधायक चुनाव जितने में कामयाब हुए थे।तो वही जिला परिषद के चुनाव में भी सपा ये सीट जीतकर भाजपा को चारो खाने चीत करना चाहती थी।लेकिन राजनीति में महारत हांसिल कर चुके विशाल सिंह चंचल ने पुरी बाजी पलटते हुए एकतरफा जीत हांसिल कर लिया।

सपा के असली प्रत्याशी मैदान छोड़ हो गये थे रफूचक्कर

सपा ने भाजपा को गाजीपुर में चारों खाने चीत करने के लिए भदोही सें सैनिक भोलानाथ शुक्ल को मैदान में उतारा था।ताकि विधानसभा में जीत हांसिल करने के साथ ही जिलापरिषद की सीट पर भी चुनाव जीत कर गाजीपुर से भाजपा का सफाया किया जा सके।लेकिन सपा को ये पता नहीं था की जिसके खिलाफ वो अपना सैनिक उतारे है।वो अपने ही दम पर जीतने का मादा रखता है।भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने ऐसा गोटी बिछाया की जंग शुरू होने से पहले ही सपा के सैनिक भोलानाथ शुक्ल मैदान छोड़ कर फरार हो गये।

Tags:    

Similar News