यू.पी. नौसेना इकाई के एन.सी.सी ग्रुप ने शुरू किया कानपुर से प्रयागराज तक नौका अभियान

UP Navy Unit : यू.पी. नौसेना इकाई की तरफ से कानपुर (धोरी घाट) से प्रयागराज (सरस्वती घाट) तक गंगा नदी पर नौकायन अभियान का आयोजन आज से शुरू किया गया ।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-10-19 07:55 GMT

यू.पी. नौसेना इकाई के एन.सी.सी ग्रुप ने शुरू किया नौका अभियान 

UP Navy Unit :   उत्तर प्रदेश के एन.सी.सी ग्रुप (NCC Group) मुख्यालय लखनऊ के तत्वाधान में 3 यू.पी. नौसेना इकाई  (UP Navy Unit) की तरफ से कानपुर (धोरी घाट) से प्रयागराज (सरस्वती घाट) तक गंगा नदी पर नौकायन अभियान का आयोजन (naukayan abhiyan ka ayojan) आज से शुरू किया गया । यह अभियान छह जिलों कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ तथा प्रयागराज से होकर गुजरते हुए नदी मार्ग से लगभग 270 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।  अभियान का समापन समारोह  27 अक्टूबर को प्रयागराज के सरस्वती घाट (Prayagraj Saraswati Ghat) पर होगा।


नौकायन अभियान में नदी के बहाव, मौसम और तेज हवाओं की अनिश्चितता के बीच इस बेहद चुनौतीपूर्ण अभियान में 35 लड़के तथा 25 लड़कियों सहित कुल 60 एन.सी.सी  कैडेट भाग ले रहे हैं। अभियान में दो डी के व्हेलर्स बोट , एक असाल्ट बोट तथा दो बचाव नौकाएं प्रयोग में लाई जाएँगी। इससे पहले  नदी पर नौकायन एवं नाव खींचने के लिए कैडेटों में अत्यधिक बल, सहनशक्ति एवं प्रतिबद्धता के साथ-साथ विशेष नाविक एवं परिचालन कौशल की आवश्यकता होती है। अभियान की तैयारी को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागी कैडेट पिछले दो महीनों से गोमती नदी पर अभ्यास कर रहे हैं । सितम्बर  में अभियान की तैयारी के लिए  एक विशेष शिविर भी आयोजित किया गया था।


गंगा नदी पर नौकायन अभियान का आयोजन

अभियान में तीन  (यू.पी.) नेवल यूनिट एन.सी.सी के कमांडिंग अधिकारी कैप्टन (भारतीय नौसेना) नवेंदु सक्सेना के नेतृत्व में निरीक्षण एवं सहायक दल के रूप में कार्यकारी अधिकारी ले कमाण्डर अश्वनी सिंह, एक सहयोगी एन.सी.सी अधिकारी, 10 नाविक (पी.आई स्टाफ) तथा 3 यू.पी. नेवल यूनिट एन.सी.सी के प्रशिक्षित राज्यकर्मचारी भी हिस्सा ले रहे हैं।   इस अभियान को एन.सी.सी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर रवि कपूर ने धोरी घाट, कानपुर से झंडा दिखाकर रवाना किया। एन.सी.सी कैडेटों की इस प्रकार की साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रुप कमाण्डर द्वारा कैडेटों को इस अद्वितीय एवं चुनौतीपूर्ण अभियान के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया गया है। विगत वर्षों में इस तरह के नौकायन अभियान प्रयागराज से वाराणसी तक आयोजित होते रहे हैं। हालांकि इस वर्ष यह पहली बार है कि लखनऊ एन.सी.सी के कैडेटों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम के रूप में कानपुर से प्रयागराज तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। 


लखनऊ एन.सी.सी के कैडेट

कार्यक्रम का उदेश्य  एन.सी.सी कैडेटों में अच्छे चरित्र, एकता और अनुशासन की भावना उत्पन्न करना है , जिससे कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित हों तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

नौकायन अभियान का किया शुभारम्भ 

इसके अलावा युवा कैडेटों को नाव चलाने, नौकायन एवं नाव खींचने का प्रशिक्षण देना तथा उन्हें नौसैनिक जीवन शैली से परिचित कराना नौका अभियान की कठिन परिस्थितियों में कैडेटों के बीच सौहार्द और नेतृत्व की भावना को विकसित करना एवं उनमें साहस और उद्यम की भावना को बढ़ावा देना है ।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News