UP News: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मऊ को दी गयी पदावनति, की जायेगी सरकारी धन की रिकवरी
UP News: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर रहते हुए सरकार को पहुंचाए गए हानि की रिकवरी उनके वेतन/देयकों से किये जाने के आदेश जारी किये हैं।;
UP News Assistant Regional Manager Maudepo demoted (Social Media)
UP News: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सरकार को हानि पहुंचाना मंहगा पड़ा। अब सरकार को पहुंचाए गए हानि की होगी रिकवरी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने आगरा क्षेत्र के फाउन्ड्री नगर डिपो के तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीके सिंह को निगम को हानि पहुंचाने का दोषी पाते हुए वर्तमान पद से एक पद नीचे पदावनति किया जाएगा। इसके साथ ही सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक पद पर रहते हुए सरकार को पहुंचाए गए हानि की रिकवरी उनके वेतन/देयकों से किये जाने के आदेश जारी किये हैं।
संजय कुमार ने बताया कि पीके सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फाउन्ड्री नगर डिपो आगरा के पद पर रहते हुए अपात्र कर्मचारियों का विशेष अवकाश स्वीकृत कर निगम को कुल रु. 3,44,894 का हानि पहुंचाया तथा बिजली घर बस स्टेशन के प्रसाधन के लैवेट्री ब्लॉक से रु. 1,39,840 जमा न कराकर निगम को कुल रु. 4,87,784 की हानि पहुंचायी, जिसकी वसूली सिंह के वेतन/देयकों से की जायेगी।
एमडी परिवहन निगम ने बताया कि पीके सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने तथा मनमर्जी से कार्य करने के कारण निगम के प्रतिफल में 171.06 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। पीके सिंह को इस कारण से मौजूदा पद से एक पद निम्न अवनति के आदेश जारी किये गये हैं।
इनका हुआ ट्रांसफर
लक्ष्मण सिंह, यातायात अधीक्षक, बरेली क्षेत्र को स्थानान्तरित कर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, बांदा डिपो, चित्रकूटधाम क्षेत्र के पद पर प्रभारी के रूप में तैनात किया है। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं दिया जाएगा।