UP Nikay Chunav 2023: भाजपा के इस मंत्री ने अल्पसंख्यकों पर साधा निशाना, कहा- यह देश बहुसंख्यकों की नीति से चलेगा

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी, मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यकों को आड़े हाथों लिया। नितिन अग्रवाल ने कहा कि यह देश अगर चलेगा तो बहुसंख्यकों के तरीके से चलेगा। बहुसंख्यकों की नीतियों से चलेगा। अल्पसंख्यक विकास की धारा से खुद अलग करना चाहते हैं।

Update: 2023-04-26 14:39 GMT
मंत्री नितिन अग्रवाल (फोटो: सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav Hardoi News: हरदोई में 4 मई को नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल व उनके पुत्र राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल जनपद में लगातार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। नरेश अग्रवाल व उनके पुत्र नितिन अग्रवाल के निशाने पर विपक्ष के साथ अल्पसंख्यक भी हैं। हाल ही में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने अल्पसंख्यकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि उनके पूर्वज हिंदुओं से ही परिवर्तित हैं। अल्पसंख्यक मुख्यधारा से अलग क्यों हो रहे हैं। नरेश अग्रवाल ने अल्पसंख्यकों से भाजपा के साथ रहकर मुख्यधारा से जुड़े रहने की अपील की थी। अब इसी क्रम में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने अल्पसंख्यकों को नसीहत दी है।

देश चलेगा बहुसंख्यकों के तरीके से

उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी, मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यकों को आड़े हाथों लिया। नितिन अग्रवाल ने कहा कि यह देश अगर चलेगा तो बहुसंख्यकों के तरीके से चलेगा। बहुसंख्यकों की नीतियों से चलेगा। अल्पसंख्यक विकास की धारा से खुद अलग करना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं कर रही है। अल्पसंख्यकों को हर योजना में जोड़ने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

अल्पसंख्यकों पर साधा निशाना

हर योजना का सीधा लाभ बहुसंख्यकों को मिलता है और उनके लिए खास योजनाएं अलग से चलाई जाती हैं। फिर भी अल्पसंख्यक भारतीय जनता पार्टी का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उस पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। नितिन अग्रवाल ने कहा कि अगर आप भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते रहेंगे तो आप विकास की धारा से खुद अलग हो जाएंगे। इसलिए अल्पसंख्यक वर्ग को विकास की मुख्यधारा में रहना चाहिए। उन्हें भाजपा के खिलाफ सोचने की आदत से बाज आना चाहिए।

Tags:    

Similar News