UP Nikay Chunav 2023: यह है सीटों के अनुसार जमानत की राशि, चुनाव में इतनी रकम से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार

UP Nikay Chunav 2023: रविवार की शाम को चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि सहित खर्च भी निर्धारित कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष 9 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे तो वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सिर्फ ढाई लाख खर्च कर पाएंगे।

Update:2023-04-10 19:17 IST
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव का शंखनाद होने के बाद उत्तर प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने अधिसूचना जारी करते हुए आचार संहिता लागू कर दी है। इसके पूर्व शासन द्वारा अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई थी। रविवार की शाम को चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि सहित खर्च भी निर्धारित कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष 9 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे तो वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सिर्फ ढाई लाख खर्च कर पाएंगे।

देना होगा नामांकन से लेकर मतदान के दिन तक के खर्च का ब्यौरा

जालौन जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने प्रत्याशियों के खर्च की राशि निर्धारित करते हुए आय व्यय का लेखा जोखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष को नौ लाख और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को ढाई लाख रुपये अधिकतम खर्च करने की अनुमति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्धारित से अधिक की धनराशि खर्च नहीं कर सकेंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को भी निर्धारित धनराशि के भीतर ही चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने नामांकन पत्र के साथ जमा धरोहर धनराशि के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों में सदस्य पद के लिए भी खर्च की धनराशि निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन से लेकर मतदान तक का खर्च का ब्यौरा देना अनिवार्य होगा। खर्च की जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। जो चुनाव खर्च ब्यौरा की जांच करेगी।

ये है सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत राशि और खर्च की सीमा

नपा. अध्यक्ष (अनारक्षित उम्मीदवार)

500 नामांकन पत्र, 8000 जमानत राशि, चुनावी व्यय सीमा नौ लाख अधिकतम

नपा. अध्यक्ष (आरक्षित उम्मीदवार)

250 नामांकन पत्र, 4000 जमानत राशि, चुनावी व्यय सीमा नौ लाख अधिकतम

नपा. सदस्य (अनारक्षित उम्मीदवार)

200 नामांकन पत्र, 2000 जमानत राशि, चुनावी व्यय सीमा दो लाख

नपा. सदस्य (आरक्षित उम्मीदवार)

100 नामांकन पत्र, 1000 जमानत राशि, चुनावी व्यय सीमा दो लाख

नपं. अध्यक्ष (अनारक्षित उम्मीदवार)

250 नामांकन पत्र, 5000 जमानत राशि, चुनावी व्यय ढाई लाख अधिकतम

नपं. अध्यक्ष (आरक्षित उम्मीदवार)

125 नामांकन पत्र, 2500 जमानत राशि, चुनावी व्यय ढाई लाख अधिकतम

नपं. सदस्य (अनारक्षित उम्मीदवार)

100 नामांकन पत्र, 2000 जमानत राशि, 50 हजार खर्च अधिकतम

नपं. सदस्य (आरक्षित उम्मीदवार)

50 नामांकन पत्र, 1000 जमानत राशि, 50 हजार खर्च अधिकतम

Tags:    

Similar News