×

Jalaun News: घर से खेलने निकली पांच साल की मासूम का मिला शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी

Jalaun News: जालौन में माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिरसा में मंगलवार की शाम को दो गढ़ी गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार दुबे की पांच वर्षीय पुत्री सोहनी घर के बाहर खेल रही थी। करीब 6 बजे वह खेलते खेलते अचानक लापता हो गई। अंधेरा होने के बाद भी जब बच्ची घर लौटी तब परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया, मगर बच्ची का कहीं भी पता नहीं चला।

Afsar Haq
Published on: 5 April 2023 3:27 PM GMT
Jalaun News: घर से खेलने निकली पांच साल की मासूम का मिला शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी
X
घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी (फोटो: सोशल मीडिया)

Jalaun News: मंगलवार की शाम को घर के बाहर खेलती हुई पांच वर्षीय मासूम लापता हो गई थी। काफी देर तक जब मासूम नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन तब उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीती देर रात गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मासूम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। ये देख गांव में हड़कंप मच गया, मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित आला अफसर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ता शुरू कर दी है।

शरीर पर मिले चोट के निशान

जालौन में माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिरसा में मंगलवार की शाम को दो गढ़ी गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार दुबे की पांच वर्षीय पुत्री सोहनी घर के बाहर खेल रही थी। करीब 6 बजे वह खेलते खेलते अचानक लापता हो गई। अंधेरा होने के बाद भी जब बच्ची घर लौटी तब परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया, मगर बच्ची का कहीं भी पता नहीं चला। जिस पर परिजनों ने पुलिस को इस बारे में अवगत कराया। गुम हो जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। देर रात 12 बजे यूपी 112 को सूचना मिली कि गांव के ही पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पीछे झाड़ियों में एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही 112 के साथ माधौगढ़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने सोहनी के शव को बरामद किया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मासूम बच्ची के शव को देखा तो उनके होश उड़ गये। मासूम बच्ची का शव मिलने से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने फॉरेंसिक टीम की मदद से हर पहलु की जांच कराई। साथ ही मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का कहना है कि बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस को लगाया गया था। गायब होने के 5 घंटे बाद शव पुराने अस्पताल के पीछे मिला। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया गिरने से उसकी मौत होने की बात लग रही है। लेकिन सभी पहलुओं की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Afsar Haq

Afsar Haq

Next Story